फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   A de-addiction rally was organized from Chaupal College.

Rampur Bushahar News: चौपाल कॉलेज से नशामुक्ति रैली निकाली

Mon, 31 Aug 2026 11:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
A de-addiction rally was organized from Chaupal College.
चौपाल कॉलेज मेंनशा मुक्ति अभियान के दौरान छात्र एवं शिक्षक
ब्रह्माकुमारी ने नशामुक्ति पर किया जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेसी
चौपाल(रोहड़ू )। राजकीय महाविद्यालय चौपाल में नशामुक्ति और जनजागरूकता से जुड़े दो कार्यक्रम आयोजित किए गए। महाविद्यालय की नशामुक्त समिति और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के फ्लाइंग स्क्वाड के संयुक्त तत्वावधान में नशामुक्ति जागरूकता रैली निकाली गई।
कार्यकारी प्राचार्या कन्या नेगी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में विद्यार्थियों ने नशे के दुष्प्रभावों और नशामुक्त समाज के निर्माण से संबंधित नारे लगाए। विद्यार्थियों ने लोगों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
विज्ञापन

रैली के बाद ब्रह्माकुमारी बहनों ने विद्यार्थियों के लिए नशामुक्ति विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। इसका विषय ‘10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा अभियान’ रहा। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को नशे के सामाजिक, शारीरिक और मानसिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी। साथ ही नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर चर्चा की गई। कार्यक्रम महाविद्यालय की एंटी-ड्रग कमेटी के तत्वावधान में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वगणना की प्रक्रिया की दी जानकारी
महाविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग की ओर से स्व-गणना के प्रति जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों और कर्मचारियों को स्व-गणना की प्रक्रिया और इसे पूरा करने की विधि की जानकारी देना था। मुख्य वक्ता गणनाकार संतराम, टेक्निकल असिस्टेंट अंकेश चौहान और सहायक प्राचार्या मिताली माल्टा ने स्व-गणना की प्रक्रिया, उपयोगिता और इसे सही तरीके से पूरा करने की जानकारी दी। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed