फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   A concrete bridge will be built on the Sundaru ravine connecting Janglikh village

Rampur Bushahar News: जांगलिख गांव को जोड़ने वाले सुंदरू खड्ड पर बनेगा पक्का पुल

Sun, 29 Jun 2025 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग 4.5 करोड़ रुपये की लागत से करेगा पुल का निर्माण
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी



रोहड़ू। उपमंडल के दूरदराज गांव जांगलिख को सड़क सुविधा से जोड़ने वाले सुंदरू खड्ड पर जल्द पक्का पुल बनेगा। लोक निर्माण विभाग ने टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली है। इससे गांव के सैकड़ों ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। सुंदरू खड्ड पर पक्का पुल साल 2014 में टूट गया था। इसके बाद सुंदरू खड्ड पर गाड़ियों की आवाजाही के लिए ग्रामीणों ने स्वयं अस्थायी पुल बनाया था, लेकिन खड्ड के तेज बहाव से कई बार अस्थायी पुल भी बह गया। ग्रामीण जान जोखिम में डालकर सुंदरू खड्ड को पार करते हैं। बरसात के दिनों में कई लोग सुंदरू खड्ड के तेज बहाव में बह भी चुके हैं। ग्रामीण खड्ड पर पक्का पुल बनवाने की मांग लंबे समय से कर रहे थे। अब 4.50 करोड़ रुपये की लागत से पुल का निर्माण किया जाएगा।
पर्यटन की दृष्टि से भी पुल का निर्माण बहुत महत्वपूर्ण है। चंद्रनाहन ट्रैक और किन्नौर ट्रैक पर जाने क लिए हर वर्ष हजारों की संख्या पर्यटक जांगलिख गांव पहुंचते है, लेकिन सुंदरू खड्ड पर पुल न होने के कारण पर्यटकों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। पुल का निर्माण होने के बाद सभी दिक्कतें दूर होंगी।
विज्ञापन

टेंडर प्रक्रिया पूरी

लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता प्रमोद कुमार उप्रेती ने बताया कि रोहड़ू उपमंडल का जांगलिख गांव सबसे दूरदराज का क्षेत्र है। लंबे समय से ग्रामीण सुंदरू खड्ड पर पक्का पुल बनवाने की मांग कर रहे थे। निर्माण को का कार्य शीघ्र ही शुरू किया जाएगा। टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed