{"_id":"6a05d2acbae4f92e0106f73e","slug":"a-candidate-from-zila-parishad-ward-bagalti-withdrew-his-nomination-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-160262-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: जिला परिषद के एक और पंचायत समिति \nके दो उम्मीदवारों ने नाम लिए वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: जिला परिषद के एक और पंचायत समिति के दो उम्मीदवारों ने नाम लिए वापस
विज्ञापन
जिला परिषद वार्ड बगलती के एक उम्मीदवार ने लिया नामांकन वापस
जिला परिषद के चार वार्डों में 15 और पंचायत समिति के लिए 69 उम्मीदवार मैदान में
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पंचायतीराज चुनावों को लेकर राजनीति खासी गरमाने लगी है। वीरवार को नामांकन वापसी के पहले दिन जिला परिषद के एक और पंचायत समिति के दो उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिए। जिला परिषद के वार्ड नंबर-4 बगलती से एक, पंचायत समिति डंसा और लबाना सदाना से एक-एक उम्मीदवार ने नामांकन वापस लिया। चुनाव मैदान में उतरे उम्मीदवारों ने अब अपनी कमर कस ली है। वोट जुटाने के लिए उम्मीदवार अब गांव गांव और गली गली में प्रचार करने में जुट गए हैं। चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के लिए छंटनी प्रक्रिया के बाद वीरवार को नामांकन वापस लेने का सिलसिला शुरू हो गया। पहले दिन जिला परिषद वार्ड-4 बगलती से चुनाव मैदान में उतरी प्रत्याशी गुड्डी देवी ने अपना नाम वापस लिया। अब जिला परिषद के कुल 4 वार्डों से 15 उम्मीदवार चुनाव मैदान में डटे हैं। वहीं, पंचायत समिति वार्ड-7 डंसा से राज कुमार और वार्ड-8 लबाना सदाना से सुरेश कुमार ने नामांकन वापस लिया। अब रामपुर के 19 पंचायत समिति वार्डों से कुल 69 चुनाव मैदान में बचे हैं। शुक्रवार को नामांकन वापसी का अंतिम दिन रहेगा। नामांकन वापसी के साथ ही चुनाव मैदान में उतरे उम्मीदवारों की सही तस्वीर सामने आ पाएगी। सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने बताया कि रामपुर के वार्ड नंबर-4 से एक उम्मीदवार, जबकि डंसा और लबाना सदाना से एक-एक उम्मीदवार ने अपना नामांकन वापस लिया है। शुक्रवार को नामांकन वापसी का अंतिम दिन रहेगा।