फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   A budget of Rs 176 crore has been received from the Central Government under PDNA

Rampur Bushahar News: आपदा से क्षतिग्रस्त जुब्बल, कोटखाई, रोहड़ू और डोडरा क्वार की 86 सड़कों का हो रहा कायाकल्प

Sun, 22 Mar 2026 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
A budget of Rs 176 crore has been received from the Central Government under PDNA
जुब्बल की ढाडी पांटा सड़क पर पीडीएनएन के तहत लगाई गई दीवार
पीडीएनए के तहत केंद्र सरकार से मिला है 176 करोड़ रुपये रुपये का बजट
विज्ञापन

53 सड़कों को 30 प्रतिशत से 70 प्रतिशत हुआ नुकसान
23 सड़कें 70 प्रतिशत से अधिक क्षतिग्रस्त
राजेश हंसरेटा
रोहड़ू। प्रदेश में आर्थिक तंगी के दौर में केंद्र सरकार से अपर शिमला को बड़ी राहत मिल रही है। पोस्ट डिजास्टर नीड्स असेसमेंट (पीडीएनए) के तहत आपदा से क्षतिग्रस्त जुब्बल, कोटखाई, रोहड़ू और डोडरा क्वार की 86 सड़कों का कायाकल्प हो रहा है। बाढ़, भूस्खलन जैसी प्राकृतिक आपदाओं से सड़कों को हुए नुकसान पर केंद्र सरकार ने 176 करोड़ की राशि मंजूर की है। इस राशि से डंगे लगाने और सड़कों को दुरुस्त करने के कार्य चले हुए हैं। आपदा से जुब्बल, कोटखाई और रोहड़ू उपमंडलाें में भारी नुकसान हुआ था। 53 सड़कें ऐसी थीं, जिनका 30 प्रतिशत से 70 प्रतिशत तक नुकसान हुआ। 23 सड़कें ऐसी थीं, जो 70 प्रतिशत से अधिक क्षतिग्रस्त हुईं। केंद्र सरकार ने आपदा के बाद टीम क्षेत्र में भेजी। केंद्र की टीम ने क्षेत्र में हुए नुकसान का जायजा लिया। केंद्रीय टीम ने जुब्बल, नावर, कोटखाई, रोहड़ू, चिड़गांव, डोडरा-क्वार क्षेत्र में करीब 86 सड़कों के नुकसान की रिपोर्ट तैयार की थी। इसके बाद केंद्र सरकार ने इन सड़कों के लिए बजट जारी किया। इनमें जुब्बल को 24.70 करोड़, कोटखाई को 39.61 करोड़, रोहड़ू व चिड़गांव को 100 करो़ड़ और डोडरा क्वार को 12 करोड़ रुपये की राशि जारी हुई है। लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता प्रमोद कुमार उप्रेती ने बताया कि पीडीएनए के तहत स्वीकृत राशि को सड़कों की दशा सुधारने में खर्च किया जा रहा है।
पीडीएनए के तहत जुब्बल क्षेत्र में 15 सड़कों का कायाकल्प किया जा रहा है।
सड़क राशि
नंदपुर- शलाड़ 1.13 करोड़
संसोग-कोफटू 1.20 करोड़
सावड़ा थाना 1.67 करोड़
उतरोल-घेली 43.55 लाख
ढाडी पांटा 68.68 लाख
लिंक रोड़ थाना वाया टुरान 1.67 करोड़
मांदल-जखोड़-बिरकोटी 56.95 लाख
मुरल-केलवी-धापली 2.36 करोड़
जुब्बल शाड़ी धार 1.24 करोड़
धानसर 1.47 करोड़
झाल्टा-गिल्टाड़ी 1 करोड़
कोहलाड़ा-बरथाटा 4.35 करोड़
अनु शलाड़ 1.40 करोड़
बदियार-सनोली 2.40 करोड़
मलोग-पनसारी 2.27 करोड़
कोटखाई क्षेत्र में 14 सड़कों का कायाकल्प किया जा रहा है।
गुम्मा पुजैली बागी 5.21 करोड़. हिमरी वैली 5.29 करोड़, मराथु थरोली टाहु 6.40 करोड़, शोलवी-दलसार 1.67 करोड़, गुम्मा-जाशला-रेओघाटी 3 करोड़, मेल-1 से मेल-2 80.4 लाख, थरोला-पुजाई 80.4 लाख, धाली-डकाल-जकराड़ी 1.50 करोड़, थरोला-चंज 1.57 करोड़, टहटोली-स्तांदली-बजगोहघाट 83.75 करोड़, खनोग-जालहट 1.27 करोड़, जलट-1 से जलट-2 2.62 करोड़, पांदली-पुंगरीश 1.79 करोड़, कलारी लिंक सड़क 1.40 करोड़ शामिल है।
विज्ञापन

रोहड़ू क्षेत्र में कोटखाई खनेटी- टिक्कर सड़क का 5.19 करोड़ से कायाकल्प किया जा रहा है। बदशालनाला-खारला सड़क को 43.55 लाख से सुधारा जा रहा है। बदशाल-खलावन सड़क को 36.85 लाख से सरास-ककोई सड़क को 30.15 लाख से घनासीधार-कड़ीवन सड़क को 26.80 लाख रुपये से सुधारा जा रहा है। कोफटू-शाड़ीथाच सड़क को 23.45 लाख से बडियारा-बनोटी सड़क को 5 करोड़ रुपये से और गंगानगर-खांगटा सड़क को 4.89 करोड़ की लागत से सुधारा जा रहा है। महेंदली-घनासीधार सड़क का 5 करोड़ से पुजारली-सराईधार सड़क का 4 करोड़ रुपये से नरेण घारला सड़क का 3 करोड़ रुपये से कायाकल्प किया जा रहा है। वहीं, बाघी-खदराला सड़क को 5.70 करोड़ से संदासु-तेलगा सड़क को 4 करोड़ रुपये से और संदासु-खशाधार सड़क 4.44 करोड़ से दुरुस्त किया जा रहा है। बागी-खाबल सड़क को 1.27 करोड़ से खाबल-संदासली सड़क का 1.33 करोड़ से बछुंछ-भलाड़ा सड़क का 4.68 करोड़ से कोफटु-बजैशल सड़क का 2.14 करोड़ से भलूण कैंची कुई सड़क का 1.82 करोड़ से और बसटाड़ी संपर्क सड़क का 1.80 करोड़ से कायाकल्प किया जा रहा है। अढ़ाल-बशला सड़क को 1.80 करोड़ रुपये से जगोठी-नाला-अंद्रेवठी सड़क को 3.14 करोड़ से मचोती-सरास सड़क को 1.60 करोड़ से मचोती-कुई सड़क को 1.73 करोड़ से सेरी-चंडीगढ़ सड़क को 86.94 लाख से फरोग-रारटा सड़क को 1.27 करोड़ से और रोहडू-चिड़गांव-डोडर क्वार सड़क को 9.49 करोड़ से चकाचक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article