{"_id":"6ad0cf3c42a137f64d01c8a5","slug":"a-budget-of-approximately-one-crore-rupees-has-been-released-under-the-sdrf-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-172485-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रामपुर और ननखड़ी की 86 खस्ताहाल सड़कों की सुधरेगी हालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रामपुर और ननखड़ी की 86 खस्ताहाल सड़कों की सुधरेगी हालत
विज्ञापन
रामपुर की खस्ताहाल ग्रामीण सडक़ों की एसडीआरएफ के तहत सुधरेगी हालत। संवाद
एसडीआरएफ के तहत करीब एक करोड़ रुपये का बजट जारी, सड़कों की मरम्मत से लोगों को मिलेगी राहत
रामपुर की 14 और ननखड़ी की 72 सड़कों का होगा सुधारीकरण
लोक निर्माण विभाग और विकास खंड कार्यालय करेंगे मरम्मत कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
रामपुर और ननखड़ी तहसील के ग्रामीण क्षेत्रों में लंबे समय से खस्ताहाल सड़कों पर सफर करने को मजबूर लोगों के लिए राहत भरी खबर है। बीते वर्षों में भारी बारिश और प्राकृतिक आपदाओं के कारण क्षतिग्रस्त हुई क्षेत्र की 86 सड़कों की हालत सुधारने के लिए राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ) के तहत करीब एक करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है। जिला प्रशासन की ओर से जारी इस बजट से रामपुर और ननखड़ी विकास खंडों की ग्रामीण और संपर्क सड़कों की मरम्मत की जाएगी। इससे दुर्गम क्षेत्रों के ग्रामीणों के साथ-साथ किसानों-बागवानों को भी राहत मिलने की उम्मीद है। रामपुर और ननखड़ी विकास खंड के कई ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कें लंबे समय से बदहाल हैं। भारी बरसात और प्राकृतिक आपदाओं के चलते कई सड़कों को भारी नुकसान पहुंचा है। कहीं सड़कें उखड़ चुकी हैं, तो कहीं गड्ढों और क्षतिग्रस्त हिस्सों के कारण वाहनों की आवाजाही जोखिमभरी बनी हुई है। ग्रामीणों को रोजमर्रा के कामकाज, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा और अन्य जरूरी सुविधाओं के लिए इन्हीं सड़कों से होकर गुजरना पड़ता है। वहीं, किसानों-बागवानों को अपनी नकदी फसलों और कृषि उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अब इन समस्याओं को देखते हुए जिला प्रशासन ने सड़क सुधार के लिए एसडीआरएफ के तहत बजट उपलब्ध करवाया है। जारी बजट के अनुसार रामपुर विकास खंड की 14 सड़कों की मरम्मत के लिए 17 लाख 66 हजार 500 रुपये और ननखड़ी विकास खंड की 72 सड़कों के सुधारीकरण के लिए 83 लाख 25 हजार 750 रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इन सड़कों की मरम्मत का कार्य लोक निर्माण विभाग और संबंधित विकास खंड कार्यालयों के माध्यम से करवाया जाएगा। उपलब्ध जानकारी के अनुसार रामपुर क्षेत्र की कुछ सड़कों की मरम्मत लोक निर्माण विभाग के माध्यम से, जबकि रामपुर की सात और ननखड़ी की 72 सड़कों का कार्य विकास खंड कार्यालय के तहत करवाया जाएगा। इसके लिए आवश्यक औपचारिकताएं पूरी किए जाने के बाद कार्य शुरू करने की तैयारी है। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों की बेहतर स्थिति न केवल आवागमन को आसान बनाएगी, बल्कि आपात स्थिति में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने, विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने और कृषि-बागवानी से जुड़े उत्पादों की ढुलाई में भी मददगार साबित होगी। खासकर, दुर्गम इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए सड़क सुविधा जीवन की बुनियादी जरूरत है। ऐसे में मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद ग्रामीणों को राहत मिलने की उम्मीद है।
एसडीआरएफ के तहत विकास खंड के अंतर्गत आने वाली सात सड़कों की मरम्मत के लिए 3 लाख 51 हजार रुपये की राशि स्वीकृत हुई है। इस बजट से ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों की हालत सुधारी जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी औपचारिकताएं पूरी कर जल्द ही मरम्मत कार्य शुरू कर दिया जाएगा। - अंकुश कुमार, खंड विकास अधिकारी रामपुर