फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   वन भूमि के अतिक्रमण पर चार दोषी

वन भूमि के अतिक्रमण पर चार दोषी

Sun, 05 Oct 2014 05:34 AM IST
Rampur
Rampur Updated Sun, 05 Oct 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
जुब्बल (शिमला)। वन भूमि पर अतिक्रमण कर सेब के बागीचे लगाने के तीन मामलों में जेएमआईसी प्रथम श्रेणी जुब्बल ने चार व्यक्तियों को दोषी ठहराया है। न्यायालय ने अतिक्रमण छोड़कर भूमि को वन विभाग को सौंपने के निर्देश दिए हैं। न्यायालय में मामले की पैरवी जिला सहायक न्यायवादी भैरव सिंह नेगी ने की।
विज्ञापन

वन विभाग ने जुब्बल के कठासु निवासी बंसी लाल, जाचली निवासी धर्म सिंह, खड़ापत्थर के कंवर सिंह व बहादुर सिंह के खिलाफ वन भूमि पर अतिक्रमण करने का मामला वर्ष 2011 में दर्ज किया था। आईपीसी की धारा 447 व वन अधिनियम की धारा 33 के तहत मामला दर्ज किया गया था। न्यायालय के आदेशों के बाद वर्ष 2011-12 में भूमि की निशानदेही करवाई गई, जिसमें मौके पर अतिक्रमण पाया गया है। शुक्रवार को जेएमआईसी प्रथम श्रेणी जुब्बल धीरु ठाकुर की अदालत ने अतिक्रमण के तीनों मामलों में चार व्यक्तियाें को दोषी ठहराया है। तीनों मामले में दस दस बीघा से अधिक वन भूमि पर अतिक्रमण कर सेब के बागीचे तैयार किए गए हैं। न्यायालय ने भूमि को खाली कर वन विभाग को सौंपने के आदेश दिए हैं। दोषियों की सजा पर बीस अक्तूबर के बाद ही फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन

इसकी जानकारी मामले की पैरवी कर रहे जिला सहायक न्यायवादी भैरव सिंह नेगी ने दी। उन्हाेंने कहा कि अतिक्रमण के तीन मामलों में चार व्यक्तियों को दोषी पाया गया है। वन भूमि को खाली करने के आदेश भी न्यायालय ने दे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed