फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   घर में घुस गया खूंखार तेंदुआ

घर में घुस गया खूंखार तेंदुआ

Sun, 30 Mar 2014 05:34 AM IST
Rampur
Rampur Updated Sun, 30 Mar 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
सांगला(किन्नौर)। किन्नौर जिले की कल्पा पंचायत के युवारंगी गांव में तेंदुए ने एक घर में घुसकर सो रहे लोगों पर हमला कर दिया, लेकिन इसी दौरान घर के पालतु कुत्ते ने तेंदुए को अपने मंसूबों पर कामयाब नहीं होने दिया। कुत्ता भागते हुए घर के उस कमरे में घुसा, जहां पर तेंदुए ने कृष्ण चंद की पत्नी सुलक्षणा और दो बेटों हिमांशु और आयूष पर हमला किया था। तेंदुए ने सुलक्षणा देवी पर हमला कर उन्हें नीचे गिरा दिया था, वहीं 11 साल के मासूम हिमांशू को पैर से पकड़ने की कोशिश में था, लेकिन इसी दौरान कुत्ते ने एक बार फिर से तेंदुए पर हमला कर दिया। वहीं कृष्ण चंद नेगी उनकी मां कमला देवी नेगी और पिता पुरुषोत्तम नेगी ने तेंदुए पर सिलेंडर से हमला कर दिया। इसके बाद तेंदुआ घर की रसोई में चला गया, जहां लोगों ने उसे बंद कर दिया है। कुत्ते की होशियारी के कारण तेंदुआ किसी को भी नुकसान नहीं पहुंचा पाया। इसी दौरान पालतु कुत्ते ने तेंदुए पर हमला बोल दिया। वहीं दोनों की लड़ाई के दौरान तेंदुआ घर की रसोई में चला गया। लोगों ने मौका देख कर तेंदुए को रसोई में बंद कर दिया। इस हादसे के दौरान घर में नौ लोग थे। तेंदुए के हमले से लोग सहमे हुए हैं। हादसे के समय घर में पुरुषोत्तम नेगी, कमला देवी नेगी, कृष्ण चंद, सुलक्षणा नेगी, हरीश नेगी, विजय किरणी नेगी और 13 साल की मासूम आयुश नेगी और हिमांशु नेगी मौजूद थी।
विज्ञापन

इसके बाद इसकी सूचना वन विभाग और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम शनिवार को दोपहर घटना स्थल पर पहुंची। इसके बाद तेंदुए को बेहोश कर रिकांगपिओ लाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस थाना प्रभारी रिकांगपिओ लक्षमण ठाकुर और वन विभाग के डीएफओ किन्नौर एंजल चौहान, एसीएफ रोशन लाल, डीएसपी किन्नौर केके वर्धन, एसडीएम कल्पा प्रशांत देष्टा ने मौके पर पहुंच कर हालात का जायजा लिया तथा तेंदुए को बेहोश करने के लिए वन्य प्राणी विभाग रामपुर से कर्मचारी बुलाए गए। इसके बाद तेंदुए को बेहोश कर रिकांगपिओ लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed