फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   कल सामूहिक अवकाश करेंगे परिवहन कर्मी

कल सामूहिक अवकाश करेंगे परिवहन कर्मी

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
Rampur
Rampur Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रोहडू। रोहडू में परिवहन निगम कर्मचारी सोमवार को सामूहिक रूप से अवकाश करेंगे। यह निर्णय शनिवार को परिवहन कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति ने गेट मीटिंग में लिया। मीटिंग में भारी संख्या में कर्मियों ने भाग लिया। इस दौरान निगम प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।
विज्ञापन

परिवहन निगम के कर्मचारियों की अघोषित हड़ताल शनिवार को भी जारी रही। इस दौरान निगम की रोहडू वर्कशाप मेें गेट मीटिंग कर सोमवार को कर्मचारियों ने सामूहिक अवकाश लेने का निर्णय लिया। चालकों-परिचालकों ने निगम महाप्रबंधक के खिलाफ रोष व्यक्त किया तथा नारेबाजी की। समिति अध्यक्ष मेहर चंद ने बताया कि वर्क टू रूल से रोजाना पैंतीस रूट प्रभावित हो रहे हैं। निगम पूरी तरह से गलत आंकड़े दे रहा है। उन्होंने कहा कि सामूहिक अवकाश के कारण सोमवार को लगभग सभी रूट बंद हो जाएंगे, जिसके लिए पूरी तरह निगम प्रबंधन जिम्मेवार होगा। गेट मीटिंग में समिति प्रधान सुरेश ठाकुर, वरिष्ठ उपप्रधान राजेंद्र सिंह ठाकुर, कश्मीर सिंह ठाकुर, सुनील दिवांटा, विनोद कुमार, कंवर सिंह, नरेश कुमार, मनमोहन सिंह, विकास शर्मा, सुरेंद्र कुमार, राम कृष्ण, श्याम दत्त, धर्मपाल शर्मा, मोहन सिंह, भीम सिंह, वीर सिंह, बल बहादुर, रोशन लाल, ललित कुमार, राजेंद्र कुमार, चंद्र शर्मा, राम कुमार, भगत चंद, लाल सिंह, गुरदयाल सिंह, कुशल, होशियार सिंह, महेंद्र सिंह, चमन लाल, सुरेश, नवीन कुमार, संदीप शर्मा, रवि कुमार, संजीव शर्मा, केसर सिंह सहित कई परिवहन कर्मी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed