{"_id":"141-31242","slug":"Rampur-31242-141","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेरपा कालोनी के पास मिला नर कंकाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शेरपा कालोनी के पास मिला नर कंकाल
Rampur
Updated Sun, 21 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सांगला/ रिकांगपिओ। वांगतू-काफनू सड़क पर शेरपा कालोनी के पास एक नर कंकाल मिला है। घटनास्थल पर मिले लाइसेंस के आधार पर मृतक की पहचान कपिल अरोड़ा निवासी संजौली (शिमला) के रूप में हुई है। कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेजा रहा है।
पुलिस को किसी ने सूचना दी कि शेरपा कालोनी के नजदीक झरने के पास नर कंकाल पड़ा हुआ है। सूचना मिलने के बाद डीएसपी केके वर्धन, एसएचओ भावानगर नरेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने कंकाल को अपने कब्जे में ले लिया। सड़क से दो सौ मीटर नीचे नर कंकाल मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मुख्य सड़क के साथ कंकाल कैसे पहुंचा, कंकाल आज तक क्यों नहीं दिखा? इन सवालों के जवाब अभी नहीं मिले हैं। पुलिस को मामले में गहन छानबीन करनी होगी, तभी इसके बारे में पता चल पाएगा।
जिला एसपी वीना भारती ने कंकाल मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर लाइसेंस भी मिला है। इसके आधार पर पहचान कपिल अरोड़ा पुत्र नारायण सिंह निवासी संजौली के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि संजौली पुलिस थाना में कपिल अरोड़ा के गुमशुदगी की रिपोर्ट एक महीने पहले हुई है। नर कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए शिमला भेजा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।