{"_id":"5ad9e01a4f1c1b58098b5878","slug":"91524228122-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात भर शवों के साथ अंधेरे में जागते रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात भर शवों के साथ अंधेरे में जागते रहे
Updated Fri, 20 Apr 2018 07:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चौपाल (रोहड़ू)।
रानवी में वीरवार को पूरी रात बिजली व्यवस्था ठप रही। सड़क हादसे में मरे गांव के लोगों के शवों का वीरवार को दाह संस्कार नहीं हो सका था। ऐसे में ग्रामीणों को शवों को तिरपाल के नीचे रखकर अंधेरे में रात भर जागना पड़ा। मातम के इस मौहाल में बिजली ने भी उनका दुख बढ़ा दिया।
वीरवार को हुए सड़क हादसे के बाद रानवी गांव में मातम है। शुक्रवार को भी दिन पर बिजली गुल रही। बिना बिजली के ग्रामीण अपने मोबाइल फोन भी चार्ज नहीं कर सके। लचर बिजली सेवाओं के प्रति ग्रामीण में भी रोष है। पंचायत के उप प्रधान राम लाल थोपटा, चंद्रेश्वर शर्मा, मोहन लाल, प्रदीप कुमार, रविंद्रनाथ, प्रकाश चंद ने बताया कि ग्रामीणों को मातम के माहौल में रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। उधर, बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता बलदेव चंद ने बताया कि मुख्य फ्यूज उड़ने से बिजली गुल हुई है। उसे ठीक कर दिया गया है।