फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   86 thousand liters of water stolen in Theog, drinking water shortage in many wards

Rampur Bushahar News: ठियोग में शातिरों ने खाली कर दिया 86 हजार लीटर पानी का टैंक, कई वार्डों में पेयजल किल्लत

Thu, 15 May 2025 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
86 thousand liters of water stolen in Theog, drinking water shortage in many wards
बासा ठियोग स्थित टैंकों से पानी चोरी होने के मामले के जाँच करने पुलिस अधिकारी और जलश​क्ति ​ वि
बासा ठियोग के टैंक के पास ताला तोड़कर खोली सप्लाई लाइनें, पहले भी हो चुकी है पानी की चोरी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग( रामपुर बुशहर)। ठियोग में जल घोटाले के बाद जल चोरी का मामला सामने आया है। बुधवार रात को शातिरों ने बासा ठियोग स्थित जल एवं आपूर्ति विभाग के स्टोरेज टैंक से 86 हजार लीटर पानी चोरी कर लिया। शातिरों ने टैंक के पास बनीं लोहे की जालियों का ताला तोड़कर पानी की सप्लाई करने वाली लाइनों की चाबियों को खोल दिया। उसके बाद टैंक से सारा पानी इन लाइनों के जरिये निकाल दिया। विभाग के कर्मचारियों को चोरी का पता तब चला, जब वे पानी वितरण करने के लिए टैंक के पास पहुंचे। पहले तो कर्मचारियों को कुछ समझ नहीं आया, लेकिन टैंक में पानी की एक भी बूंद नहीं दिखाई देने पर उन्हें पूरा माजरा समझ में आया। कर्मचारियों ने चोरी की सूचना अपने अधिकारियों को दी। चोरी की घटना की जानकारी प्रशासन और पुलिस को दी गई। बासा ठियोग स्थित मेन टैंक से पानी की चोरी होने के कारण वीरवार को कई अन्य टैंकों की सप्लाई भी बाधित हुई। इन टैंकों में ठियोग कस्बे के सात वार्डों समेत कई गांवों के लिए पानी वितरण को नियंत्रित किया जाता है। हर क्षेत्र में वितरण के निर्धारित समय के अनुसार चाबियों को खोलकर सप्लाई दी जाती है, लेकिन शातिरों की इस हरकत के बाद ठियोग के कई वार्डों और गांवों में जलापूर्ति नहीं हुई, जिससे लोग परेशान हुए। इन टैंकों में पहले भी पानी चोरी की घटनाएं होती रही हैं, जिसकी सूचना विभाग ने पुलिस में दी थी। टैंकों के पास किसी प्रकार की सीसीटीवी कैमरों को नहीं लगाया गया है। इस कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं।

इन जगहों पर नहीं हो पाई सप्लाई
टैंक से ठियोग के न्यायाधीश निवास, एसडीएम निवास, आवासीय कॉलोनी, कोर्ट कॉलोनी, जनोग गांव भजोआ गांव, बड़ू गांव, कड़योली गांव, झडाल गांव सहित नगर परिषद के जनोग घाट, कमला कॉलोनी और इंद्रा कॉलोनी को पानी की सप्लाई दी जाती है। वीरवार को इनमें से कई जगहों पर पानी की सप्लाई नहीं हो पाई है। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

विभाग झेल रहा दोहरी मार
जल एवं आपूर्ति विभाग के एसडीओ एमए शेख ने बताया कि पहले भी पानी की चोरी की घटना सामने आई थी। रात को एक बार फिर पानी की चोरी की गई है। विभाग चोरी की घटनाओं की दोहरी मार झेल रहा है। एक ओर विभाग की कई घंटे की मशीनी और मानवीय मेहनत पर सेंधमारी की जाती है। दूसरी ओर पेयजल सप्लाई न होने की वजह से कर्मचारियों को आम जनता के गुस्से का सामना करना पड़ता है। टैंकों को सीसीटीवी की निगरानी में रखने के लिए बजट बना दिया गया है, जिसे मंजूरी के लिए उच्च अधिकारियों के पास भेजा गया है। पुलिस से मामले की जांच कर शातिरों को पकड़ने के मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पेयजल चोरी का मामला सामने आया है। इसकी जांच के लिए मौके पर पुलिस अधिकारियों को भेजा गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है, ताकि घटना को अंजाम देने वालों की पहचान की जा सके। - सिद्धार्थ शर्मा, डीएसपी ठियोग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article