फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   स्पीति घाटी में पांच गोंपाओ का होगा निर्माण: मारकंडा

स्पीति घाटी में पांच गोंपाओ का होगा निर्माण: मारकंडा

Thu, 12 Jul 2018 09:32 PM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
स्पीति घाटी में बनेंगे पांच गोंपा : मारकंडा
विज्ञापन

पर्यटन व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए सड़कें होंगी दुरुस्त
अमर उजाला ब्यूरो
काजा(लाहौल स्पिति)। स्पीति वैली में पर्यटन व्यवसाय की अपार संभावनाएं हैं। इस क्षेत्र में पर्यटन व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार सड़कों को दुरुस्त करेगी जिससे पर्यटकों को सफर करने में परेशानी न हो। यह बात मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने वीरवार को गोंपा के धार्मिक अनुष्ठान समारोह के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि संचार के संसाधनों में सुधार के लिए स्पीति घाटी में नए मोबाइल टावर लगाए जाएंगे। स्पीति घाटी में पांच गोंपा का निर्माण भी किया जाएगा। स्पीति घाटी के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। स्वास्थ्य सेवाओं, अच्छी सड़कों के निर्माण और संचार सुविधाओं को बेहतर बनाया जाएगा। इससे पहले मंत्री रामलाल मारकंडा का धार्मिक गुरू छोएगोन रिंपोछे ने स्वागत किया और स्मृति चिन्ह महात्मा बुद्ध की मूर्ति उन्हें भेंट की। इस मौके पर मारकंडा ने कहा कि स्पीति घाटी को पर्यटन की दृष्टि से बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रयासरत है। इस समारोह में उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया। इस समारोह पर महिला मंडल की, क्याटो, चिचम, हंसा, पांगमों और महिला मंडल काजा ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं गोंपा के बौद्ध भिक्षुओं ने छम नृत्य प्रस्तुत किए। मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने लोगों की जनसमस्याएं भी सुनीं।
विज्ञापन

इस अवसर पर उपमंडल अधिकारी काजा जीवन सिंह नेगी, पंचायत समिति अध्यक्ष कलजंग फुलचुक, जिला परिषद सदस्य पद्मा दोर्जे, जिला परिषद सदस्य व टीएसी सदस्य लोबजंग बोध सगनम, टीएसी सदस्य राजेंद्र बोध, टीएसी सदस्य पालजर बोध, पूर्व जिला परिषद सदस्य तेंजिक छोरधुत और ग्राम पंचायत प्रधान किब्बर तेंजिन आंगमों उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed