{"_id":"5ac8caa74f1c1bc7618b6006","slug":"81523108519-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य स्तरीय संज्ञायस महोत्सव 20 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य स्तरीय संज्ञायस महोत्सव 20 से
Updated Sat, 07 Apr 2018 09:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रिकांगपिओ (किन्नौर)।
राज्य स्तरीय गुरु संज्ञायस महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर टाशी छेएलिंग मठ में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी पूह शिव मोहन सैनी ने की। सैनी ने बताया की राज्य स्तरीय महोत्सव का आयोजन 20 से 23 जून तक रांरग में किया जाएगा। तीन दिनों तक टाशी छेएलिंग मठ के कांजूर लांखग में पूजा-अर्चना और विश्व शांति के लिए पाठ किया जाएगा।
23 जून को छमनृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। बैठक के दौरान मुख्यातिथि, राज्य स्तरीय रांरग आयोजन मंडल के गठन, वित्तीय व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन, पेयजल व्यवस्था, पार्किंग, सड़क सुधार, शौचालय, कानून व्यवस्था, सोलर प्रकाश व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरे लगाने पर चर्चा की गई। पर्व के दौरान विशेष रूप से बस उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने महोत्सव के दौरान सभी विभागों के अधिकारियों को उचित व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन प्रेम कश्यप, डीएसपी मनोज कुमार, तहसीलदार विक्रम जीत, गुरु सांज्ञायस आयोजन मंडल रांरग अध्यक्ष प्रदीप कुमार, उपाध्यक्ष नरेंद्र कुमार, सचिव शरव तांजिन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और स्थानीय प्रतिनिधि मौजूद रहे।