फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   कार्ड धारकों को समय पर नहीं मिल रहा राशन

कार्ड धारकों को समय पर नहीं मिल रहा राशन

Thu, 28 Dec 2017 07:04 PM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 07:04 PM IST
विज्ञापन
कार्ड धारकों को समय पर नहीं मिल रहा राशन
रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर की किन्नू पंचायत के उचित मूल्य के डिपो से कार्ड धारक उपभोक्ताओं को राशन नहीं मिल रहा है। कुछ लोगों ने जून 2016 से राशन प्राप्त नहीं किया है। ग्रामीणों ने एसडीएम से डिपो संचालक की लिखित शिकायत की है। आरोप लगाया गया कि डिपो संचालक उपभोक्ताओं को समय पर पूरा राशन उपलब्ध नहीं करवा रहा है। इससे उनको परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने यह आरोप लगाया है कि डिपो में आने वाला राशन गैर कार्ड धारक लोगों को गलत तरीके से बेचा जा रहा है। एसडीएम से मांग की गई है कि डिपो संचालक के खिलाफ जांच की कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

किन्नू पंचायत के पूर्व उप प्रधान लाल सिंह डिंगटू, केशव राम, अनिल कुमार, तारा चंद, ज्योति डिंगटू सहित करीब डेढ़ दर्जन उपभोक्ताओं ने एसडीएम रामपुर निपुण जिंदल को शिकायत पत्र भेजा। पत्र में कहा गया है कि किन्नू पंचायत के तहत आने वाले राजस्व गांव किन्नू, पिथवी, रूनपू, बगावट, खराया, थाडा, छनाच के लोग किन्नू राशन डिपो से सामान खरीदते हैं। यहां से करीब 350 एपीएल, 130 बीपीएल और 78 टीपीडीएस योजना के तहत कार्ड पर राशन खरीदते हैं। डिपो संचालक राशन कार्ड धारकों को मिलने वाला राशन का नियम अनुसार वितरण नहीं करता है। इस संबंध में खाद्य आपूर्ति विभाग से भी लिखित शिकायत की जा चुकी है। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिन उपभोक्ताओं को थोड़ा बहुत राशन दिया जाता है उन्हें बिल नहीं देते। उधर, डिपो संचालक पदम लकटू ने आरोपों को निराधार बताया। कहा कि डिपो में आने वाला सामान उपभोक्ताओं को समय पर उपलब्ध करवाया जा रहा। किसी प्रकार को गड़बड़ी नहीं की जा रही है। उधर, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग रामपुर के निरीक्षक धनवीर ठाकुर ने बताया कि इस मामले की छानबीन करेंगे और गड़बड़ी पाई गई तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed