फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   सांस्कृतिक प्रतियोगिता में खुन्नी स्कूल ने मारी बाजी

सांस्कृतिक प्रतियोगिता में खुन्नी स्कूल ने मारी बाजी

Mon, 29 Oct 2018 10:13 PM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
सांस्कृतिक प्रतियोगिता में
विज्ञापन

खुन्नी स्कूल ने मारी बाजी
कबड्डी में स्नोह पेंथर 1 ने ट्रॉफी पर किया कब्जा
खोलीघाट में हुई खेल और सांस्कृतिक प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी के खोलीघाट में 27 से 29 अक्तूबर तक खेल और सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रदेश कला साहित्य एवं सांस्कृतिक समिति रेरा जाहू की ओर से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर ओपी श्याम ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। वहीं नायब तहसीलदार ननखड़ी नंदलाल कैंथला और भाजपा मंडल अध्यक्ष रामपुर शशि भूषण श्याम विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

प्रदेश कला साहित्य एवं सांस्कृतिक समिति रेरा जाहू के सौजन्य से पहली राज्य स्तरीय खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में आकर्षण का मुख्य खेल कबड्डी रहा। इसके अलावा इस दौरान बैडमिंटन, कैरम और शतरंज प्रतियोगिताएं भी आयोजित हुईं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। कबड्डी प्रतियोगिता में कुल 8 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला स्नोह पेंथर 1 और स्नोह पेंथर 2 के बीच खेला गया। इसमें स्नोह पेंथर 1 ने पहला स्थान प्राप्त कर 21,000 हजार और ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया। वहीं द्वितीय स्थान पाने वाली स्नोह पेंथर 2 को 11000 रुपये नकद और ट्रॉफी भेंट की गई। इस प्रतियोगिता में लोकनृत्य में चार टीमों ने भाग लिया, जिसमें पहला स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खुन्नी ने हासिल किया। समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र श्याम ने कहा कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता और नशामुक्ति को लेकर जागरूक करना था। इस मौके पर समिति के उपप्रधान हरदीप मेहता, सचिव सुरजीत मेहता, कोषाध्यक्ष राजन श्याम, मुख्य सलाहकार प्रिंस ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed