{"_id":"5b9941ed867a557ffd368986","slug":"71536770541-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनी अस्पताल में लगी अल्ट्रासाउंड का शुभारंभ करेंगे विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आनी अस्पताल में लगी अल्ट्रासाउंड का शुभारंभ करेंगे विधायक
Updated Wed, 12 Sep 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आनी अस्पताल में मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
12 से विस क्षेत्र का दौरा करेंगे विधायक किशोरी लाल
भाजपा मंडल आनी की मासिक बैठक में करेंगे शिरकत
अमर उजाला ब्यूरो
आनी (कुल्लू)। विधायक किशोरी लाल सागर 12 सितंबर से आनी विस क्षेत्र के चार दिवसीय दौरे के दौरान लोगों की समस्याएं सुनेंगे। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अमर ठाकुर भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। भाजपा मीडिया संयोजक हरीश शर्मा के अनुसार विधायक किशोरी लाल और भाजपा मंडल अध्यक्ष अमर ठाकुर 12 सितंबर को कोठी में और 13 सितंबर को दुराह में आयोजित होने जा रही खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान वे जनता की समस्याएं भी सुनेंगे। 14 सितंबर को 10:30 बजे आनी अस्पताल में आधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन का विधिवत शुभारंभ भी किया जाएगा। 14 सितंबर को दिन में 1 बजे विधायक किशोरी लाल सागर दलाश मेले और वॉलीबाल प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ करेंगे। 15 सितंबर को गरीब महिलाओं को उज्ज्वला योजना के तहत मिलने वाले रसोई गैस कनेक्शन आवंटित करेंगे। इसके बाद भाजपा मंडल आनी की मासिक बैठक में शिरकत करेंगे।