{"_id":"5b4629124f1c1bfb7e8b593a","slug":"71531324690-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिसार समिति और ब्लॉक टास्क फोर्स के कार्यों बारे किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिसार समिति और ब्लॉक टास्क फोर्स के कार्यों बारे किया जागरूक
Updated Wed, 11 Jul 2018 09:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिसार समिति, ब्लॉक टास्क
फोर्स के कार्यों की दी जानकारी
एसडीएम ने ली ननखड़ी बाल विकास परियोजना की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। बाल विकास परियोजना खंड ननखड़ी में राष्ट्रीय पोषाहार अभियान के तहत गठित अभिसार समिति, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम और ब्लॉक टास्क फोर्स कमेटी के गठन को लेकर बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता उपमंडल अधिकारी रामपुर नरेंद्र चौहान ने की।
वहीं इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी ननखड़ी अजय बदरेल ने बताया कि राष्ट्रीय पोषाहार अभियान के तहत खंड स्तर पर एक अभिसार समिति का गठन किया गया है। खंड अभिसार समिति की मुख्य भूमिका आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल की उपलब्धता, शौचालय और स्वच्छता, खाद्यान्न और पोषाहार की उपलब्धता, बच्चों और माताओं के टीकाकरण व स्वास्थ्य जांच जैसे मुद्दों की निगरानी करना है। आंगनबाड़ी केंद्रों में दी जा रही सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने और कमियों को दूर करने के लिए सभी संबंधित विभागों के सहयोग से अभिसार योजना बनाने का प्रावधान हैै। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत पहले बच्चे पर गर्भवती महिला को पांच हजार रुपये की वित्तीय सहायता दी जा रही है। इस योजना में खंड ननखड़ी में 290 महिलाओं को लाभान्वित किया जा चुका है । वहीं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का प्रदेश के पांच अन्य जिलों में विस्तार किया गया है, जिसमें जिला शिमला भी शामिल है। इसके कार्यान्वयन के लिए खंड स्तर पर एक ब्लॉक टास्क फोर्स का गठन किया गया है, जिसका मुख्य कार्य बालिकाओं के सशक्तिकरण हेतु उचित कदम उठाना और उसकी निगरानी करना होगा। ब्लॉक टास्क फोर्स शिशु लिंगानुपात जैसे मुद्दों पर विशेष नजर रखेगी और समय-समय पर इसकी समीक्षा भी करेगी। वहीं एसडीएम नरेंद्र चौहान ने दोनों मुद्दों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समस्त सदस्यों और विभागों से आह्वान किया है कि कार्यक्रमों की सफलता के लिए सभी मिलजुल कर कार्य करें।