फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   680 kg of garbage collected in Kaza on World Environment Day

Rampur Bushahar News: विश्व पर्यावरण दिवस पर काजा में 680 किलोग्राम कचरा एकत्रित

Fri, 05 Jun 2026 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
काजा(लाहौल स्पीति)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को काजा में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत लगभग 680 किलोग्राम कचरा एकत्र किया गया। उपमंडल प्रशासन और हीलिंग हिमालयाज़ ने संयुक्त रूप से इसका आयोजन किया। अतिरिक्त उपायुक्त स्पीति शिखा के नेतृत्व में यह अभियान संपन्न हुआ। इसमें विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। उन्होंने अपने कार्यालयों और आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की। काज़ा के शिक्षण संस्थानों, बाजार और सार्वजनिक स्थानों पर भी स्वच्छता अभियान चलाया गया। सफाई अभियान के दौरान प्लास्टिक और सूखे कचरे को अलग-अलग एकत्र किया गया। एकत्र किए गए 680 किलोग्राम कचरे का उचित निस्तारण किया जाएगा। अतिरिक्त उपायुक्त शिखा ने अभियान का मुख्य उद्देश्य बताया। उन्होंने कहा कि इसका लक्ष्य पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। काज़ा को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए सामूहिक प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। इस कार्यक्रम में एसडीएम दीक्षित राणा और बीडीओ अंशुल भी उपस्थित रहे। हीलिंग हिमालयाज के प्रतिनिधियों ने भी इसमें भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed