{"_id":"5b44d96a4f1c1bad288b5bdc","slug":"61531238762-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Updated Tue, 10 Jul 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी कर्मचारी की मिले मान्यता
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
कहा-लंबे समय बाद भी हल नहीं हुए मुद्दे
अमर उजाला ब्यूरो
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। कुमारसैन खंड की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर एसडीएम कुमारसैन नीरज गुप्ता के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की प्रमुख मांगों में आईसीडीएस से डिब्बा बंद भोजन और प्रत्यक्ष व सशर्त नकदी हस्तांतरण को लागू करने के कदम पर तुरंत रोग लगाने की मांग की गई। वहीं उन्होंने आईसीडीएस का किसी भी प्रकार से निजीकरण न करने का मुद्दा भी उठाया।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि आईसीडीएस का संस्थायीकरण और सर्व व्यापारिकरण किया जाए। केंद्रीय बजट में आईसीडीएस के लिए पर्याप्त फंड आवंटित किया जाए। 45वें और 46वें भारतीय श्रम सम्मेलन की सिफारिशों को लागू किया जाए। वहीं आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं को सरकारी कर्मचारी की मान्यता दी जाए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को न्यूनतम वेतन 18 हजार रुपये प्रतिमाह देने, पेंशन सहित सामाजिक सुरक्षा लाभ उपलब्ध करवाने और पेंशन 3 हजार प्रति माह से कम न करने की मांग सरकार से उठाई गई है। इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पिंगला गुप्ता, नीलम, मीना, कल्पना, गोयला, कृष्णा, लता, कमलेश, मीना, मंजना, सुषमा, कृष्णा, रक्षा, शांता और सुधीरा सहित अन्य मौजूद रही।