{"_id":"5b13ea864f1c1bae6e8b6096","slug":"61528031878-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन मंच में 36 समस्याओं का समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन मंच में 36 समस्याओं का समाधान
Updated Sun, 03 Jun 2018 07:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)।
भाजपा ने रामपुर के दुर्गम क्षेत्र गानवीं में जनमंच कार्यक्रम आयोजित किया। गानवीं स्थित बिजली बोर्ड के विश्राम गृह में आयोजित कार्यक्रम में सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री व शिमला जिला के प्रभारी महेंद्र सिंह ने शिरकत की।
जनमंच में दुर्गम क्षेत्र की छह पंचायतों से करीब 800 लोग शामिल हुए। एसडीएम रामपुर डॉ. निपुण जिंदल के पास पहले से दर्ज 36 समस्याओं का मंत्री ने मौके पर ही समाधान करवाया। जनमंच के दौरान आई 76 समस्याओं को समाधान के लिए विभागों को निर्देश दिए गए। इस दौरान लोगों ने 46 मांगें भी मंत्री के समक्ष रखी। मंत्री ने उन्हें भी सभी विभागों को कार्रवाई के लिए भेजा। इनमें ज्यादातर स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग के खाली पड़े पदों की भरने संबंधी मांगें थी। लोगों को मौके पर ही आधार कार्ड, प्रमाण पत्र जारी किए गए। टीडी, पेंशन जैसी स्कीमों के आवेदन भी लोगों से लिए गए। जनमंच में आए लोगों को स्वास्थ्य जांच के लिए शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों की स्वास्थ्य जांच और मुफ्त दवाइयां भी दी गई। एसडीएम रामपुर डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि 36 समस्याएं जो पहले से दर्ज थी, उन सभी का मौके पर ही समाधान ही किया गया है। अन्य समस्याओं को आगे भेजा गया है। इस दौरान एडीएम शिमला प्रभा राजीव, डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा, डॉ. राजस्वी आजाद, भाजपा नेता प्रेम सिंह द्रैक, बृजलाल, मंडल अध्यक्ष शशि भूषण, यशपाल, अनु पौंड, प्रधान फांचा सुबेर चंद सहित सभी पंचायतों के प्रधान और अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
नदारद अधिकारियों को भेजेंगे नोटिस
जनमंच से नदारद रहे विभिन्न विभागों के अधिकारियों को मंत्री ने फटकार लगाते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। गानवीं सड़क की खस्ता हालत को देखते हुए मंत्री ने लोक निर्माण विभाग को लताड़ लगाई।