फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   थापासारिंग में डिजिटल डिस्पले से होगी पढ़ाई

थापासारिंग में डिजिटल डिस्पले से होगी पढ़ाई

Sat, 19 May 2018 09:15 PM IST
Updated Sat, 19 May 2018 09:15 PM IST
विज्ञापन
थापासारिंग में डिजिटल डिस्पले से होगी पढ़ाई
कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सांगला (किन्नौर)।
केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला थापासारिंग में अब बच्चे डिजिटल डिस्पले से पढ़ाई करेंगे। यहां पर बच्चों को आधुनिक सुविधा से पढ़ने का मौका मिलेगा। उनको चित्रों के माध्यम से भी समझाया जाएगा। इतना ही नहीं इसमें पढ़ाया जाने वाला पाठ्यक्रम बाकायदा रिकॉर्ड भी होगा। साथ ही इसके माध्यम से अध्यापकों की अध्ययन की रिपोर्ट देखी जाएगी।

विधायक जगत सिंह नेगी ने दो दिवसीय सांगला दौरे के दौरान शनिवार को राजकीय प्राथमिक पाठशाला थापासारिंग में डिजिटल सेवाआें का शुभारंभ किया। स्कूल के मुख्य अध्यापक राजमन नेगी ने मुख्यातिथि को टोपी पहनाकर स्वागत किया। आधुनिक तकनीकी से लैस स्कूल में आधुनिक कंप्यूटर और प्रोजेक्ट का प्रयोग होगा। अध्यापक की ओर से करवाई जाने वाली पढ़ाई रिकॉर्ड होगी। इसके साथ ही स्कूल में एसएमएस सेवाओं का भी शुभारंभ किया गया। इसमें छात्रों के होम वर्क की सूचना अभिभावकों को मोबाइल पर संदेश के माध्यम से दी जाएगी। नेगी ने ऐच्छिक निधि से स्कूल के विकास के लिए 25 हजार रुपये भेंट किए। इसके बाद नेगी ने लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान कोऑपरेटिव बैंक निदेशक पितांबर नेगी, कांग्रेस युवा अध्यक्ष प्रताप नेगी, महासचिव भरत नेगी, प्रधान सांगला सचिन नेगी, उप प्रधान भूपेश नेगी, मुकेश नेगी, महिला मंडलों के सदस्य सहित अभिभावक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed