{"_id":"5abb96e54f1c1be4298b457f","slug":"61522243301-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भावावैली में दो दिन से बत्ती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भावावैली में दो दिन से बत्ती गुल
Updated Wed, 28 Mar 2018 07:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भावानगर (किन्नौर)।
जिला किन्नौर की भावावैली के 14 गांव में दो दिन से बिजली गुल है। इससे भावावैली के लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। भावावैली में मंगलवार सुबह 10.30 बजे के बाद बिजली सप्लाई पूरी तरह बंद है। बताया जा रहा है कि बिजली बोर्ड के स्विचयार्ड स्टेशन में ट्रांसफार्मर की केबल जल गई। इससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। बिजली बोर्ड आपूर्ति को बहाल नहीं कर पा रहा है।
लोगों को आस थी कि बिजली बोर्ड कर्मचारी मंगलवार रात तक बिजली सेवा बहाल कर देंगे। लेकिन बुधवार शाम पांच बजे तक भी बिजली बाधित थी। इससे लोगों के रोजमर्रा के कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। खबर लिखे जाने तक तक विद्युत बोर्ड कर्मचारी बिजली बहाल करने में जुटे हुए थे। भावावैली के काफनू, यांगपा, हुरी, कटगांव, शांगो, क्राबा, होमते सहित अन्य गांव में बत्ती पूरी तरह से गुल हो गई है। भावावैली में इससे पहले भी कई बार लोगों को इस तरह की समस्या का सामना करना पड़ा है। बिजली बोर्ड के ऑपरेशन विंग के सहायक अभियंता जितेश नेगी ने कहा कि स्विचयार्ड केबल जल गई है। इसे बदलने का कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बुधवार देर रात तक हर हाल में बिजली सेवा बहाल की जाएगी। नुकसान अधिक होने के कारण बिजली सप्लाई बहाल करने में समय लग रहा है।