फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   लहसुन की फसल में लगा सड़न रोग

लहसुन की फसल में लगा सड़न रोग

Sun, 25 Mar 2018 08:48 PM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 08:48 PM IST
विज्ञापन
लहसुन की फसल में लगा सड़न रोग
फसल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

आनी (कुल्लू)।
आनी उपमंडल की ग्राम पंचायत खणाग, लझेरी और देउठी में लाखों की नकदी फसल लहसुन सड़न रोग की चपेट में आने से बर्बाद हो गई है। आनी क्षेत्र में सैकड़ों बीघा भूमि पर लहसुन की खेती की गई है। खणाग पंचायत के उप प्रधान बुधि सिंह राणा ने बताया कि रणबीर सिंह, बेली राम, पूर्ण चंद, अंजू देवी, देवेंद्र कुमार और रामस्वरूप सहित सैकड़ों किसानों ने लहसुन की फसल लगाई है।

रणबीर सिंह ने बताया कि उन्होंने लगभग पांच क्विंटल बीज लगा रखा था। पैदावार भी अच्छी थी। लेकिन अचानक लहसुन की जड़ सूखने लगी और पत्तियां पीली पड़ गई। लहसुन पर लोगों की आर्थिकी निर्भर है। किसानों ने बीज को कर्ज लेकर खरीद रखा है तथा अब उन्हें कर्ज वापसी की चिंता सता रही है। नकदी फसल बर्बाद होने से किसान परेशान हैं। साथ ही कहा कि उनको मुआवजा दिया जाए। उधर, एसएमएस आनी शेर सिंह का कहना है ग्रामीणों की ओर से लहसुन की फसल में सड़न रोग की सूचना मिली है। जल्द नुकसान का आकलन किया जाएगा। उन्होंने किसानों को सलाह दी है कि बार-बार एक ही बीज को लगाने से अधिकतर बीमारी फैल रही है। किसान बार-बार एक ही बीज की इस्तेमाल न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed