फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   दो पंचायतों के हजारों लोग तीन माह से बस सेवा से वंचित

दो पंचायतों के हजारों लोग तीन माह से बस सेवा से वंचित

Sat, 03 Feb 2018 10:05 PM IST
Updated Sat, 03 Feb 2018 10:05 PM IST
विज्ञापन
दो पंचायतों के हजारों लोग तीन माह से बस सेवा से वंचित
सांगला (किन्नौर)। पथ परिवहन निगम की जिला मुख्यालय रिकांगपिओ से बड़ा कंबा रूट पर पिछले करीब तीन माह से निगम की बस नहीं चल रही है। इससे पूर्व ग्राम पंचायत छोटा कंबा के अंर्तगत आने वाले क्षेत्र गरशु, शौरंग, देवखंग और बड़ा कंबा की 2500 की आबादी सहित ग्राम पंचायत रूपी बड़ा कंबा के लोगों को मजबूरन टैक्सियो में सफर करना पड़ रहा है। इससे निचार खंड की दो पंचायतों की करीब 6000 आबादी को भारी असुविधा हो रही है
विज्ञापन

ग्राम पंचायत रूपी के पूर्व प्रधान रघुदास नेगी, प्रधान छोटा कंबा के राजेश नेगी, ग्राम पंचायत छोटा कंबा के पूर्व उपप्रधान छैडूप नेगी, अशोक नेगी, रामदेव नेगी, धर्मपाल नेगी, देवीदयाल नेगी, रोशन नेगी ने बताया कि रिकांगपिओ से बड़ा कंबा रूट पर पिछले 3 माह से बस नहीं चलाए जाने से क्षेत्र के लोगों में पथ परिवहन निगम और जिला प्रशासन के प्रति रोष है। लोगों ने जिला प्रशासन और निगम से बस चलाने की मांग की है। बस नहीं चलने पर आंदोलन को चेताया है।
विज्ञापन

उधर, पंथ परिवहन रिकांगपिओ के आरएम प्रेम कश्यप ने बताया कि छोटा कंबा में चालक और परिचालक के लिए खाने पीने और रहने की व्यवस्था न होने की वजह से बसें नहीं भेजी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed