{"_id":"5a1ea4134f1c1b69678bee5f","slug":"61511957523-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोठी स्कूल ने मनाया वार्षिक समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोठी स्कूल ने मनाया वार्षिक समारोह
Updated Wed, 29 Nov 2017 05:55 PM IST
विज्ञापन
कोठी स्कूल ने मनाया वार्षिक समारोह
- फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रिकांगपिओ(किन्नौर)
कोठी स्कूल के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में ठेकेदार यूनियन शौंगठंग-करड़छम के अध्यक्ष सुशील मेहता बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। स्कूली छात्रों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
मुख्यातिथि के साथ गेस्ट ऑफ ओनर मोहिंद नेगी, स्कूल के प्रिंसिपल राम सिंह, पीटीए प्रधान केसर चंद, पूर्व जिला परिषद सदस्य कोठी वार्ड कृष्ण गोपाल नेगी, पंचायत प्रधान कोठी शारदा नेगी, उप प्रधान दयाल सिंह के अलावा स्कूल स्टाफ से उमा मेहता, वीना नेगी, विनाय नेगी, मोती, अजय, अजीत नेगी, शीला चोपड़ा, सुनिला देवी, सीता राम, कुंदन, विनय चौहान, सुभाष, लोबजंग डोलमा, सुभद्र, रूप सिंह, नीलम, भगवान सिंह उपस्थित थे। प्रिंसिपल राम सिंह नेगी ने स्कूल की की वार्षिक गतिविधियों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि सुशील मेहता ने कहा कि कोठी स्कूल अस्तित्व में आने के बाद से पढ़ाई और खेल गतिविधियों में अव्वल रहा है। उन्होंने छात्रों की उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने स्कूल प्रबंधन समिति को चालिस हजार रुपये देने की घोषणा की। छात्रों ने एक के बाद एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ रंगा-रंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह के दौरान विश्व जीत को बेस्ट छात्र तथा अंजु को बेस्ट छात्रा चुना गया। जबकि कावेरी सदन को बेस्ट सदन पुरस्कार दिया गया। अंत में मुख्य अतिथि ने छात्रों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन