फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   60 thusands people vaccinated in kinnuar

न्निर में 60 हजार लोगों को लगाई जाएगी बूस्टर डोज

Mon, 25 Jul 2022 12:18 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिले में 60 हजार लोगों को बूस्टर डोज लगाई जाएगी। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर सरकार ने 75 दिन तक निशुल्क में बूस्टर डोज लगाने का अभियान चलाया है। अभियान में 18 वर्ष की आयु से अधिक के लोग, जिन्हें दूसरा डोज लगवाने के बाद छह महीने का समय हो चुका हैं, वह इसके लिए पात्र होंगे।
विज्ञापन

गौर हो कि टीकाकरण के दूसरे डोज का लक्ष्य प्राप्त करने वाला किन्नौर जिला देश का पहला जिला बना था। जिले में करीब 60 हजार लोगों को बूस्टर डोज लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके प्रथम चरण में 8, 865 लोगों को बूस्टर डोज लगाई जा चुकी है। किन्नौर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ में अवकाश का दिन छोड़कर शेष सभी दिनों में लोग टीका लगवा सकते हैं।
विज्ञापन

जिले के अन्य स्थानों पर बूस्टर डोज लगाने के लिए शेड्यूल भी जारी किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग जिले के लोगों को गांव या नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में बूस्टर डोज लगाकर, इस अभियान को सफल बनाने की अपील कर रहा है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अन्वेशा नेगी ने बताया कि जिले में बूस्टर डोज लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 15 जुलाई से लगातार शेड्यूल जारी किया है। दूसरे चरण में आज से 30 जुलाई तक टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज यहां लगवाएं बूस्टर डोज
सोमवार को रिकांगपिओ, सीएचसी सांगला, पीएचसी किल्बा, सब सेंटर रल्ली, सुंगरा, नाथपा, बरी, टापरी, लियो और हांगों में टीकाकरण किया जाएगा। 26 से 30 जुलाई तक जिले के तीनों खंडों के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने जिले के लोगों से आग्रह किया कि वह बूस्टर डोज को अवश्य लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed