{"_id":"628d1bc19742b55b94347444","slug":"60-thousandas-people-listen-srimadbhagwat-katha-rampur-hp-news-sml409935422","type":"story","status":"publish","title_hn":"शमशर में साठ हजार श्रद्धालुओं ने सुनी श्रीमद्भागवत कथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शमशर में साठ हजार श्रद्धालुओं ने सुनी श्रीमद्भागवत कथा
शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर फटाफट
आउटर सिराज के प्रसिद्ध देवता शमशरी महादेव मंदिर में 2000 सालों बाद दो देवताओ का भव्य मिलन का दृश्य
- फोटो : RAMPUR-HP
Link Copied
आनी (कुल्लू)। आनी उपमंडल के प्रमुख देवता शमशरी महादेव के मंदिर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर लोगों ने नम आंखों से देवी-देवताओं को विदाई दी। कार्यक्रम में एसडीएम आनी नरेश वर्मा बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे।
विज्ञापन
करीब दो सौ साल के बाद नित्थर के बूढ़ा महादेव के शमशर यज्ञ में शिरकत करने पर लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया। इसके अलावा कथा में ओलवा के भगवान परशुराम, देव पनेउईनाग, देवपटारनी नाग, देव जांजा गड, देव नारायण गढ़ और जलोड़ी गढ़ की कड़ाइए माता ने शिरकत की। वृंदावन धाम से आए आचार्य पंडित मनीष शंकर महाराज ने मंडली के साथ सात दिनों तक भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं का वर्णन किया।
विज्ञापन
इस दौरान करीब साठ हजार लोगों ने कथा का श्रवण किया। क्षेत्र के 25 ब्राह्मणों ने मंदिर में प्रतिदिन पाठ और यज्ञ कर क्षेत्र की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। देवता के कारदार संतोष ठाकुर ने बताया कि सात दिनों तक चली कथा में हर रोज भंडारे का आयोजन भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।