फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   58 vacant seats to be filled in Kendriya Vidyalaya Kotkhai

Rampur Bushahar News: केंद्रीय विद्यालय कोटखाई में भरी जाएंगी 58 रिक्त सीटें

Sat, 09 May 2026 11:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ू। केंद्रीय विद्यालय कोटखाई में कक्षा पहली से पांचवीं तक अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी एनसीएल) के विद्यार्थियों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। स्कूल में कुल 58 सीटें अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़े वर्ग के लिए रिक्त हैं। विद्यालय की प्राचार्य शिवानी ने बताया कि विद्यालय में विभिन्न कक्षाओं में रिक्त सीटों पर प्रवेश दिए जाएंगे।
विज्ञापन

कक्षा पहली में अनुसूचित जाति (एसटी) वर्ग के लिए तीन, ओबीसी (एनसीएल) वर्ग के लिए 10 सीटें उपलब्ध हैं। कक्षा दूसरी में एसटी वर्ग की तीन व ओबीसी की 11 सीटें, कक्षा तीसरी में एसटी की तीन और ओबीसी की 10 सीटें, कक्षा चौथी में एसटी की तीन और ओबीसी की 11 सीटें और कक्षा पांचवीं में एसटी की तीन और ओबीसी की 11 सीटें रिक्त हैं। प्राचार्य शिवानी ने बताया कि प्रवेश के लिए पंजीकरण प्रपत्र विद्यालय से कार्य दिवसों में 11 मई तक सुबह 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक प्राप्त किए जा सकते हैं। उन्होंने अभिभावकों से समय पर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article