फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   5.652 kg of hashish recovered from a youth from Palampur travelling in a bus

Rampur Bushahar News: बस में सवार पालमपुर के युवक से 5.652 किलोग्राम चरस बरामद

Sat, 25 Apr 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
सैंज चौक के समीप एनएच 305 पर गश्त के दौरान पुलिस ने पाई सफलता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस थाना कुमारसैन की टीम ने स्पेशल सेल शिमला के सहयोग से सैंज चौक के समीप एनएच-305 लूहरी सड़क पर गश्त और नाकाबंदी के दौरान कार्रवाई की। सूचना के आधार पर पथ परिवहन निगम की कुल्लू से बागा सराहन जा रही बस को जांच के लिए रोका गया। बस में सवार एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके पिट्ठू बैग से 5 किलो 652 ग्राम चरस बरामद की गई।
आरोपी की पहचान पंकज कुमार (30), पुत्र लेख राज, निवासी अपरढाह, डाकघर अपरढाह, तहसील पालमपुर, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी लेकर बरामदगी की गई। इस संबंध में पुलिस थाना कुमारसैन में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष अब तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 229 नशा तस्करों के खिलाफ 108 मामले दर्ज किए गए हैं और 19 बड़े अंतरराष्ट्रीय व अंतरराज्यीय नेटवर्कों को ध्वस्त किया गया है, जिससे युवाओं तक नशे की आपूर्ति पर प्रभावी रोक लगाने में मदद मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed