फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   डिग्री कॉलेज ज्यूरी को बंद करने के फैसले का व्यापार मंडल ने किया विरोध

डिग्री कॉलेज ज्यूरी को बंद करने के फैसले का व्यापार मंडल ने किया विरोध

Sun, 09 Sep 2018 10:03 PM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 10:03 PM IST
विज्ञापन
ज्यूरी(रामपुर बुशहर)। रामपुर उपमंडल के ज्यूरी में पिछले वर्ष कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में खोले गए डिग्री कॉलेज सरकार द्वारा बंद करने के फैसले का व्यापार मंडल ज्यूरी और सन लाइट युवक मंडल ज्यूरी ने कड़ा विरोध किया है।
विज्ञापन

शिमला और किन्नौर जिले के कई पंचायतों के केंद्रबिंदु ज्यूरी में डिग्री कॅालेज की आवश्यकता के बावजूद सरकार ने डिग्री कॉलेज को बंद कर दिया। लोगों का कहना है कि भले ही कांग्रेस की सरकार ने चुनावी लाभ के लिए बिना किसी बजट और बिना किसी तैयारियों के कॉलेज खोल दिया था, अब भाजपा सरकार स्टाफ, बजट सहित सभी सुविधाएं देने में नाकाम साबित हुई है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल ज्यूरी के प्रधान जय प्रकाश धंगल, उपप्रधान पंजू कपिला, सचिव सुनील शर्मा, अरुण शर्मा, अरविंद्र सूद, राम सिंह, सन लाइट युवक मंडल कोछड़ी के प्रधान चंद्र सिंह, रूपेश्वर सिंह और राम भक्त बंसल ने बताया कि सरकार को कॉलेज बंद न कर यहां स्टाफ, भवन के लिए जमीन उपलब्ध करवानी चाहिए थी। ज्यूरी काफी बडे़ क्षेत्र का केंद्रबिंदु है। डिग्री कॉलेज ज्यूरी से आसपास के 15 सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दो दर्जन पंचायतें,15 सौ मेगावाट की नाथपा झाकड़ी, गानवीं परियोजना, आईटीबीपी की दो एसएसबी और बीआरओ की एक बटालियन में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों के बच्चों को लाभ मिलना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed