फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   बढ़ती मंहगाई को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला

बढ़ती मंहगाई को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला

Sat, 08 Sep 2018 10:12 PM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
महंगाई को लेकर केंद्र के खिलाफ बोला हल्ला
विज्ञापन

राजा रघुवीर सिंह मैदान में होगा राज्यस्तरीय महासम्मेलन
12 जिलों के मजदूर यूनियन नेता होंगे शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
आनी (कुल्लू)। आनी उपमंडल में मजदूर यूनियन ने बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह परिसर में प्रदेश लोनिवि, आईपीएच कर्मचारी और मजदूर यूनियन की बैठक आयोजित हुई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए मजदूर यूनियन एटक के प्रधान फतेहचंद शर्मा ने कहा कि प्रदेश में विभिन्न विभागों में कर्मचारी और मजदूर कार्यरत हैं, जिनकी मांगें प्रदेश सरकार आज तक पूरी नहीं कर सकी हैं। यूनियन के सदस्यों ने महंगाई, बेरोजगारी, श्रम कानून, केंद्र और प्रदेश सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। यूनियन के प्रधान फतेह चंद ने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार मजदूरों के लिए कोई विशेष नीति तैयार नहीं कर सकी है। देश में महंगाई से आम जनता परेशान हो गई है। किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो रहे हैं। बैठक में आईपीएच विभाग आनी के मुख्य अधिकारी के खिलाफ रोष जताया गया। यूनियन ने चेतावनी देते हुए कहा कि 15 दिनों में यदि विभाग द्वारा मांग पत्र का जवाब नहीं दिया गया तो कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन

महासचिव नरेश कटोच ने कहा कि 13 और 14 अक्तूबर तक आनी मुख्यालय के राजा रघुवीर सिंह मैदान में राज्यस्तरीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के 12 जिलों के नेता और यूनियन के प्रधान सहित सैकड़ों कर्मचारी और मजदूर शामिल होंगे। इस बैठक में मजदूर यूनियन एटक के प्रधान फतेह चंद शर्मा, कोषाध्यक्ष श्यामदास वर्मा, मंगतराम, केहर सिंह सहित यूनियन के कई अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed