{"_id":"5b93fbf1867a557ff07063a1","slug":"51536424945-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी शिमला ने जारी किए जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी शिमला ने जारी किए जांच के आदेश
Updated Sat, 08 Sep 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्मशानघाटों के निर्माण कार्य की होगी जांच
उपायुक्त शिमला ने जारी किए मामले की जांच के आदेश
बीडीओ कार्यालय रामपुर के अधिकारी करेंगे जांच
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल की भड़ावली पंचायत में बने श्मशानघाटों के निर्माण संबंधी मामले में उपायुक्त शिमला ने जांच के आदेश जारी किए हैं। डीसी ने बीडीओ रामपुर को पत्र जारी करके जल्द से जल्द जांच कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं। अब जल्द ही बीडीओ कार्यालय रामपुर से अधिकारियों की टीम मौके पर जाकर मामले की जांच करेगी।
भड़ावली पंचायत के ग्रामीणों पंचायत क्षेत्र में बने श्मशानघाटों में तय नियमों के मुताबिक निर्माण सामग्री न लगाकर नक्शे को दरकिनार कर श्मशानघाट बनाने के आरोप लगाए थे। वहीं उन्होंने मस्ट्ररोल में फर्जी हाजिरी दर्शाकर सरकारी धन का दुरुपयोग करने के भी आरोप पंचायत पर लगाए थे। इसके बारे ग्रामीणों ने डीसी शिमला और बीडीओ रामपुर को शिकायत पत्र भेजकर इन कार्यों की जांच करने की मांग उठाई थी।
गौर हो कि भड़ावली पंचायत के राजपुरा में 14वें वित्त आयोग के तहत दो श्मशान घाटों का निर्माण किया गया है। नियमों के तहत इन श्मशानघाटों का जो नक्शा तैयार किया गया था, उस मुताबिक इनका निर्माण नहीं हो पाया था। कार्यों के मस्टरोल में 25-25 दिन दर्शाए गए थे, जबकि ग्रामीणों ने 8 से 10 दिन कार्य करने और फर्जी हस्ताक्षर करने के भी आरोप जड़े हैं। ग्रामीणों ने इन कार्यों में सीमेंट का भी बराबर प्रयोग न करने की शिकायत डीसी शिमला को भेजी थी। मस्टरोल नंबर 18575 लेहणू खाटल नाम में नाम, ग्राम और आयु में भिन्नता पाई गई थी। ग्रामीणों की शिकायत प्राप्त होने के बाद उपायुक्त शिमला अमित कश्यप ने बीडीओ रामपुर को निर्देश जारी कर जल्द उक्त कार्यों की जांच करने को कहा है।
विज्ञापन
बीडीओ रामपुर केआर कपूर ने बताया कि डीसी शिमला से उन्हें भड़ावली पंचायत में हुए निर्माण कार्य की जांच को लेकर पत्र प्राप्त हुआ है। पहले भी मौके पर पंचायत निरीक्षक को भेजा गया था। शिकायतकर्ता के न मिलने के कारण वे वापस लौट आए। अब जल्द ही मौके पर विकास खंड कार्यालय के अधिकारियों की टीम जाएगी। कार्यों की जांच कर जल्द डीसी शिमला को रिपोर्ट भेजी जाएगी।