{"_id":"5b477a9a4f1c1b00278b6066","slug":"51531411098-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों की मांगों को लेकर रामपुर कॉलेज में एसएफ आई ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों की मांगों को लेकर रामपुर कॉलेज में एसएफ आई ने किया प्रदर्शन
Updated Thu, 12 Jul 2018 09:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं छात्र
पीजी कॉलेज रामपुर में एसएफआई का प्रदर्शन
स्टाफ की कमी को लेकर भी लगाए आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। पीजी कॉलेज रामपुर में एसएफआई इकाई ने वीरवार को छात्रों की मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान इकाई ने कॉलेज प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इन मांगों को जल्द से जल्द पूरा नहीं किया गया तो एसएफआई आने वाले दिनों में आंदोलन को और उग्र कर देगी। जिसकी जिम्मेदारी पूरी तरह से प्रशासन की होगी।
धरने को संबोधित करते हुए इकाई उपाध्यक्ष नेहा ने कहा कि कॉलेज के अंदर छात्रों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। कक्षाओं मेें टूटे-फूटे बैंच लगे हैं और पानी के कूलर खराब पड़े हैं। लैब के अंदर प्रैक्टिकल करने के लिए उपकरण नहीं मिल पा रहे हैं। लाइब्रेरी के अंदर नई किताबें नहीं हैं। कॉलेज के अंदर गर्ल्स कॉमन रूम की सुविधा भी दी जानी चाहिए और कॉलेज के अंदर बस पास काउंटर के साथ एटीएम की सुविधा होनी चाहिए। कॉलेज में 4800 बच्चों को पढ़ाने के लिए मात्र 48 अध्यापक हैं। एसएफआई इकाई रामपुर के सचिव राहुल ने भी छात्रों को संबोधित किया।