फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   46 illegal sleepers of cedar along with vehicles recovered in Sarahan range of Chaupal

Rampur Bushahar News: चौपाल की सरांह रेंज में देवदार के 46 अवैध स्लीपर वाहन सहित बरामद

Fri, 05 Apr 2024 05:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2024 05:41 PM IST
विज्ञापन
46 illegal sleepers of cedar along with vehicles recovered in Sarahan range of Chaupal
चौपाल के सरांह रेंट में सलीपर के साथ पकड़ी गई पिकअप
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चौपाल(रोहड़ू)। वन विभाग की टीम ने एक पिकअप गाड़ी से देवदार के 46 अवैध स्लीपर बरामद किए हैं। विभाग की टीम को यह सफलता पेट्रोलिंग के दौरान मिली है। वन विभाग की शिकायत पर पुलिस ने वाहन सहित लकड़ी को कब्जे में लेकर मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, बगाहर वन बीट का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे क्यारी बीट के वन रक्षक प्रताप सिंह शुक्रवार दोपहर के समय विभागीय टीम के साथ वन परिक्षेत्र सरांह के अंतर्गत पेट्रोलिंग पर थे। इस दौरान धबास कैंची के पास सरांह की तरफ से आ रही पिकअप को रेंडम चेकिंग के लिए रोका गया। गाड़ी रोकने पर उसमें बैठा चालक छलांग लगाकर गाड़ी को छोड़कर भाग गया। गाड़ी की जांच करने पर उसमे बिना कोई हैमर लगे हुए 46 देवदार के अवैध स्लीपर बरामद किए गए। विभाग की टीम ने स्लीपर सहित गाड़ी को कब्जे में लेकर चौपाल थाना में मामले की एफआईआर दर्ज कर दी है। डीएसपी चौपाल सुशांत शर्मा ने बताया कि चौपाल थाना में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। गौर रहे कि प्रदेश की सबसे समृद्ध वन संपदा वाले चौपाल वन मंडल की सरांह रेंज में आए दिन वन संपदा की तस्करी के मामले सामने आ रहे हैं। इस साल के पहले तीन महीने में ही तीन मामले सामने आ चुके हैं। -संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed