फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   नावर क्षेत्र में भी बनेगी एंटी ड्रग्स फोर्स

नावर क्षेत्र में भी बनेगी एंटी ड्रग्स फोर्स

Tue, 04 Dec 2018 09:55 PM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
नावर क्षेत्र में बनेगी एंटी ड्रग्स फोर्स
विज्ञापन

पहली बैठक में क्षेत्रवासियों ने लिया ड्रग फ्री नावर बनाने का संकल्प
अमर उजाला ब्यूरो
रोहडू। छौहारा और रोहड़ू क्षेत्र के बाद अब नावर क्षेत्र में भी स्थानीय ग्रामीण एंटी ड्रग्स फोर्स का गठन करेंगे। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और युवा वर्ग ने नावर क्षेत्र में एंटी ड्रग फोर्स के गठन की मुहिम तेज कर दी है। ड्रग्स की समस्या से निपटने के लिए पुजारली नंबर-4 में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में डीएसपी रोहड़ू अनिल शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में उपस्थित लोगों ने नशे के खिलाफ व्यापक अभियान छेड़ने का संकल्प लिया। इस दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुजारली-4 और आशिमा सरस्वती मंदिर पुजारली-4 के स्कूली बच्चों ने नशे के खिलाफ लघु नाटिकाओं का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया। स्कूल के एनएसएस स्वयंसेवियों और प्रवक्ताओं ने भी नशे की गंभीर होती समस्या के प्रति सभी को जागरूक किया।
विज्ञापन

बैठक का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुजारली-4 में किया गया। बैठक में नावर क्षेत्र की पंचायतों के प्रतिनिधियों, महिला मंडलों, नवयुवक मंडलों और वरिष्ठ नागरिकों ने ड्रग्स के बढ़ते प्रभाव पर चिंता जाहिर की। बैठक में विशेष रूप से मौजूद डीएसपी रोहडू अनिल शर्मा ने कहा कि नशे के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए जन सहभागिता बेहद जरूरी है। उन्होंने इस मुहिम में हर गांव के नवयुवक मंडलों, महिला मंडलों और वरिष्ठ नागरिकों से आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते ड्रग्स की इस बढ़ती समस्या के खिलाफ सतर्क नहीं हुए तो इस शांत क्षेत्र की सुख और संपन्नता को खतरा पैदा हो जाएगा। बैठक में उपस्थित लोगों ने नावर क्षेत्र में एंटी ड्रग्स फोर्स बनाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर नगर परिषद रोहडू के अध्यक्ष राधेश्याम, पुजारली- 4 पंचायत के प्रधान महेंद्र जिंटा, उपप्रधान विनय सांजटा, शरौंथा पंचायत के प्रधान योगेश शर्मा, उप प्रधान कुलदीप, धराडा पंचायत की प्रधान सरोज, करछारी पंचायत की प्रधान अनीता नाथटा, नवयवुक मंडल टिक्करी के प्रधान मुकेश नैंटा, नवयुवक मंडल प्रधान नीतीश सांजटा, एडीएफ रोहडू की उपप्रधान आशा रिथवाण, महासचिव गोपाल चौहान, यश शर्मा, मंजू झामटा, अनीता शर्मा, एडीएफ छौहारा के मुख्य सलाहकार रवि किमलाटा, संगीता खुराना, सुंदर सिंह नैंटा भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed