फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   ग्रामीणों को बढ़ती जनसंख्या बारे किया जागरूक

ग्रामीणों को बढ़ती जनसंख्या बारे किया जागरूक

Wed, 11 Jul 2018 09:36 PM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
बढ़ती जनसंख्या के बारे में किया जागरूक
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से देवठी में हुआ कार्यक्रम
बीएमओ रामपुर ने कार्यक्रम में की शिरकत
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग खंड रामपुर ने बुधवार को देवठी पंचायत में खंड स्तरीय विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता बीएमओ रामपुर डॉ. राकेश नेगी ने की।

खंड चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि विश्व जनसंख्या दिवस वर्ष 1989 से लेकर प्रतिवर्ष 11 जुलाई को मनाया जाता है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज को बढ़ती हुई जनसंख्या के दुष्परिणामों के बारे में अवगत करवाना है। इसके अलावा उन्होंने बेटी है अनमोल कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को मुहैया करवाई। उन्होंने कहा कि भ्रूण के लिंग की जांच करना और भ्रूण हत्या करना एक जघन्य अपराध है। खंड स्वास्थ्य शिक्षक केसी जिष्टू ने परिवार नियोजन के स्थायी और अस्थायी उपायों की विस्तृत जानकारी दी। वहीं महिलाओं को जनसंख्या नियंत्रण और बेटी है अनमोल कार्यक्रम की जानकारी वृत्तचित्र और वीडियो स्लाइड के माध्यम से दी गई। इस मौके पर ग्राम पंचायत प्रधान इंदु बाला, उपप्रधान बलवीर चौहान, स्वास्थ्य कार्यकर्ता दुर्गा सिंह नेगी, लीला भंडारी सहित महिला मंडल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और स्थानीय महिलाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed