{"_id":"5b129ea84f1c1ba76e8b5c58","slug":"41527946920-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारकंडा में क्रिकेट प्रतियोगिता आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारकंडा में क्रिकेट प्रतियोगिता आज से
Updated Sat, 02 Jun 2018 09:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)।
हिमालयन स्पोर्ट्स क्लब के सौजन्य से 24वीं क्रिकेट प्रतियोगिता तीन जून से धोमड़ी में होगी। प्रतियोगिता नॉक आउट आधार पर आयोजित की जाएगी। विजेता टीम को 66000 रुपये व ट्रॉफी, उप विजेता को 33000 राशि सहित ट्रॉफी दी जाएगी। मैन ऑफ द सीरीज के लिए एलईडी टीवी इनाम में दी जाएगी। सबसे ज्यादा रन और विकेट लेने वाले खिलाड़ी को ऑरेंज कैप और पर्पल कैप से सम्मानित किया जाएगा।
क्लब के उप प्रधान राकेश शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल मैच 15 जून को होगा। प्रतियोगिता के समापन पर वन एवं खेल मंत्री गोविंद ठाकुर शिरकत करेंगे। समापन समारोह के दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया जाएगा। इसमें स्थानीय कलाकारों की ओर से प्रस्तुति दी जाएगी। राकेश शर्मा ने बताया के यह क्लब वर्ष 1982 में बना है। तब से लेकर क्लब विभिन्न प्रकार की प्रतियोगियों का आयोजन समय-समय पर करता रहता है। इनमें क्रिकेट और शीतकालीन खेलें प्रमुख हैं।