{"_id":"5acf5c984f1c1b4c3e8b4b60","slug":"41523539096-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन ने 15 तक बढ़ाई धारा 144 की अवधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन ने 15 तक बढ़ाई धारा 144 की अवधि
Updated Thu, 12 Apr 2018 09:09 PM IST
विज्ञापन
police cartoon
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठियोग (रामपुर बुशहर)।
सुर्खियों में छाए ठियोग उपमंडल के बलग गांव में अब स्थिति नियंत्रण में है और गांव में शांति का माहौल है। एहतियात के तौर पर स्थानीय प्रशासन ने बलग गांव में धारा 144 की अवधि को 15 अप्रैल तक बढ़ा दिया है। फिलहाल, बलग में स्थिति शांतिपूर्ण और नियंत्रण में है और प्रशासन स्थिति पर अपनी नजर बनाए हुए है। गौरतलब है कि ठियोग पुलिस ने छैला कैंची, नेरिपुल, टियाली और अन्य रास्तों पर भी अपने कर्मचारी तैनात किए हुए हैं, जो वाहन चालकों से पूछताछ के बाद ही आगे जाने की अनुमति दे रहे हैं। मामला गर्माने के बाद बलग पहुंचने वाले लोगों की संख्या में तेजी से गिरावट आई है। ठियोग के एसडीएम मोहन दत्त शर्मा ने बताया कि बलग में स्थिति अब शांतिपूर्ण बनी हुई है और प्रशासन ने एहतियातन धारा 144 की अवधि को 15 अप्रैल तक बढ़ाया है। उन्होंने आम जनता से शांति बनाए रखने की अपील की है।