फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   400 people checkup in jeury health camp

ज्यूरी स्वास्थ्य मेले में 400 लोगों का स्वास्थ्य जांचा

Wed, 20 Apr 2022 11:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
400 people checkup in jeury health camp
ज्यूरी में स्वास्थ्य मेले में के दौरान हिमकोफेड के अध्यक्ष कौल सिंह नेगी शिविर का निरीक्षण करते - फोटो : RAMPUR-HP
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। पीएचसी ज्यूरी में बुधवार को खंड स्तरीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें 400 लोगों ने स्वास्थ्य की जांच कार्रवाई। इस दौरान मरीजों को निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मेले में हिमकोफेड के अध्यक्ष कौल नेगी बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया। खनेरी अस्पताल के एमएस डॉ. पीसी डरोच वशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्यातिथि का ज्यूरी पंचायत और स्वास्थ विभाग ने स्वागत किया।
विज्ञापन

शिविर में अपंगता कार्ड, आयुष्मान कार्ड और हिमकेयर कार्ड भी बनाए गए। स्वास्थ्य मेले में चर्म रोग, दंतरोग और आंख के विशेषज्ञों ने सेवाएं दी। इस अवसर पर सरस्वती वंदना, योगा, लघु नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यातिथि ने उत्कृष्ट सेवाओं के लिए चिकित्सक, मेडिकल स्टाफ और आशा कार्यकर्ताओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कौल नेगी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की बेेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए प्रयासरत हैं। क्षेत्र में जल्द ही एंबुलेंस की कमी को भी दूर किया जाएगा। डॉ. विक्रांत, डॉ. शैलजा, डॉ. सीमा, डॉ. ललिता, डॉ. राजेंद्र पाल, डॉ. राजू कटोच, डॉ. रवि, डॉ सुरेश, डॉ. जनिता और डॉ. स्वाति तोमर ने शिविर में सेवाएं दी।

बीएमओ डॉ. आरके नेगी ने मुख्यमंत्री सहारा योजना के बारे में भी लोगों को जानकारी दी। इस मौके पर बीडीसी उपाध्यक्ष रूपेशवर, पीईपीओ केवल राम, बीआरसी ओम प्रकाश, प्रधान तांपा देवी, उपप्रधान अरुण शर्मा, बीडीसी यशपाल, प्रधान विजय लक्ष्मी, उपप्रधान संजय जिंटू, सुमन, सुदर्शन, देवराज, दिनेश, गोपाल, राजेश और देवराज सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed