फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   3764.8 quintal pea seeds sold to farmers in Kinnaur at subsidized rates

Rampur Bushahar News: किन्नौर में किसानों को 3764.8 क्विंटल मटर का बीज सब्सिडी रेट पर बेचा

Wed, 14 May 2025 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
सरकार ने 110 रुपये प्रति किलोग्राम निर्धारित किया है मूल्य, किसानों को सब्सिडी रेट पर दिया 70 रुपये
विज्ञापन

रिकांगपिओ (किन्नौर)। कृषि विभाग ने तीन सालों में किन्नौर के किसानों को 3764.8 क्विंटल मटर का बीज सब्सिडी रेट पर बेचा है। किसानों की आर्थिक में सुधार लाने के लिए किन्नौर कृषि विभाग निरंतर उचित मटर का बीज किसानों को उपलब्ध करवा रहा है। सरकार ने निर्धारित मटर बीज का मूल्य 110 रुपये प्रति किलोग्राम रखा है, लेकिन किसानों को सब्सिडी रेट पर 70 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बेचा जा रहा है। सरकार के माध्यम से मटर का बीज हिम पालम मटर-1, दुर्गा सीड फॉर्म को टेंडर दिया गया है। वहीं, से मटर का बीज किसानों के लिए उपलब्ध करवाया जाता है। अभी लिप्पा, आसरंग और मेबर कंडे के किसानों ने मटर बीज की मांग की है और 120 क्विंटल मटर का बीज किसानों के लिए लाया गया है। पूह ब्लॉक में 2022-2023 में 840 क्विंटल, 2023-2024 में 955 क्विंटल, 2024-2025 में 894.82 क्विंटल, कल्पा ब्लॉक में 2022-23 में 134.8 क्विंटल, 2023-24 में 225 क्विंटल, 2024-2025 में 255.18 क्विंटल मटर का बीज किसानों को सब्सिडी रेट पर दिया गया। निचार ब्लॉक में 2022-2023 में 30 क्विंटल, 2023-2024 में 20 क्विंटल, 2024-2025 में 50 क्विंटल किसानों को सब्सिडी रेट पर मटर का बीज बेचा गया। किन्नौर में कृषि विभाग के छह सेल सेंटरों से मटर का बीज 2024-2025 में सब्सिडी रेट पर किसानों को बेचा जा रहा है। पूह ब्लॉक में कृषि विभाग के तीन सेल सेंटर, जिसमें जंगी में 2300 बैग, जिसका वजन 460 क्विंटल, पूह सेल सेंटर में 850 बैग, जिसका वजन 170 क्विंटल किसानों को सब्सिडी रेट पर बेचा गया। कल्पा ब्लॉक के दो सेल सेंटर पोवारी से 135 क्विंटल और सांगला से 120.18 क्विंटल मटर का बीज किसानों को सब्सिडी रेट पर बेचा गया। निचार ब्लॉक के भावानगर सेल सेंटर से 50 क्विंटल मटर का बीज किसानों को सब्सिडी रेट पर बेचा गया।


किन्नौर के लिप्पा, आसरंग और मेंबर कंडे के लिए किसानों ने मटर बीज की फिर से मांग की थी। 120 क्विंटल मटर बीज आया है, जिसे जल्दी से किसानों को दिया जाएगा। अन्य सब्जियों का बीज भी सब्सिडी रेट पर किसानों को वितरित किया जाता है। - राजेश कुमार धीमान, जिला अधिकारी, कृषि विभाग किन्नौर
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed