फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   35 rout closed due to rally of pm in rohru

रोहडू में परिवहन निगम के 35 रूट प्रभावित

Wed, 12 Oct 2022 10:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
रोहडू़। प्रधानमंत्री की चंबा में होने वाली रैली के लिए रोहडू़ से भी बीस बसें भेजी गई हैं। इससे उपमंडल में करीब 35 रूट प्रभावित हुए हैं। इसके अलावा कोटखाई और चौपाल से भी कई बसें रैली के लिए भेजने से बुधवार को यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

करछारी रूट पर एक बस नहीं भेजने से लोग परिवन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक से उलझ गए। बस सुविधा नहीं होने से बुधवार को क्षेत्र के हजारों लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। लोग जगह-जगह बस स्टॉपेज पर बसों का इंतजार करते रहे और आखिर में निराश होकर पैदल या अन्य माध्यमों से गंतव्य तक पहुंचे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रोहडू़ डिपो से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चंबा में होने वाली रैली के लिए बसें भेजी गई हैं। इसके साथ ही चौपाल और कोटखाई डिपो से भी कई बसों को भेजा गया है। इस वजह से इन क्षेत्रों में भी यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजबूरी में लोगों को टैक्सियों और निजी वाहनों से घर पहुंचना पड़ा है। सबसे अधिक परेशानी स्कूल के विद्यार्थियों और कर्मचारियों को झेलनी पड़ी जो कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह से कार्यालयों और स्कूल पहुंचे। लोगों में बिना पूर्व सूचना के बस सेवा बंद करने पर भारी रोष है।
रोहडू़ डिपो से बीस बसें प्रधानमंत्री की रैली के लिए चंबा और ऊना भेजी गई हैं। बसों के जाने से कई रूट प्रभावित हुए हैं।
अनिल शर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed