{"_id":"69fcee85baa1fd1ed8095343","slug":"34-candidates-filed-nominations-for-zila-parishad-115-for-panchayat-samiti-rampur-hp-news-c-176-1-ssml1040-168913-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: जिला परिषद के लिए 34, पंचायत समिति के लिए 115 प्रत्याशियों के किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: जिला परिषद के लिए 34, पंचायत समिति के लिए 115 प्रत्याशियों के किया नामांकन
विज्ञापन
प्रधान पद के लिए धर्मपुर में नामाकन करते प्रत्याशी। संवाद
प्रधान पद के लिए 368, उपप्रधान के 301 व वार्ड सदस्य के लिए 597 पर्चे दाखिल
जिले की 255 पंचायतों में चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले के 255 पंचायतों में पंचायत चुनाव को लेकर वीरवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। इसमें पहले दिन जिला परिषद के 17 वार्डों के लिए 34 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन दाखिल किए, जबकि बीडीसी सदस्य के लिए 115 उम्मीदवारों ने अपना पर्चा भरा। वहीं प्रधान पद के लिए 368, उपप्रधान के लिए 301 और वार्ड सदस्यों के लिए 597 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा। कुल मिलाकर प्रधान उपप्रधान व वार्ड सदस्यों के लिए 1,266 और जिला परिषद व पंचायत समिति के लिए 149 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए।
हालांकि अभी आज व 11 मई को भी नामांकन प्रक्रिया चलेगी। इसमें कई लोग अपना भाग्य आजमाने के लिए तैयार बैठे हैं। मुहूर्त के हिसाब से प्रत्याशी अपना नामांकन दायर करेंगे। वहीं पहले दिन नामांकन प्रक्रिया कि दौरान खूब चहल पहल रही। प्रत्याशी पूरे दल-बल के साथ नामांकन करने पहुंचे। खासकर जिला परिषद के भाजपा व कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों ने अपना पूरा दमखम दिखाया। सभी प्रत्याशी अपने स्थानीय नेताओं को लेकर नामांकन दायर करने के लिए पहुंचे। उधर, इस बारे में जिला पंचायत अधिकारी जोगिंद्र प्रकाश राणा ने कहा कि पंचातयों में चुनाव नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह प्रक्रिया 8 व 11 मई को भी होगी।
जिला परिषद व पंचायत समिति के लिए कहां से कितने नामांकन
जिले में छह ब्लॉक में नामांकन प्रक्रिया हुई। इसमें जिला परिषद के लिए नालागढ़ ब्लॉक से 11, कंडाघाट से 8, कसौली से 8, सोलन से 4, बद्दी से 2 और अर्की से 1 प्रत्याशी ने नामांकन भरा। इसी तरह पंचायत समिति सदस्य के लिए नालागढ़ से 35, कंडाघाट से 13, कुनिहार से 27, सोलन से 7, पट्टा से 10 और धर्मपुर से 23 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया।
विज्ञापन
ये रहे प्रधान, उपप्रधान व वार्ड सदस्यों के नामांकन
जिलेभर के छह ब्लॉक में प्रधान, उपप्रधान व वार्ड सदस्यों के लिए भी कई प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। इसमें कंडाघाट ब्लॉक से 35, कुनिहार से 92, नालागढ़ से 124, सोलन से 44, पट्टा से 37 और धर्मपुर से 36 प्रत्याशियों ने नामांकन भरे। इसी तरह उपप्रधान पद के लिए कंडाघाट से 29, कुनिहार से 83, नालागढ़ से 89, सोलन से 32, पट्टा से 32, धर्मपुर से 36 प्रत्याशियों ने नामांकन भरा, जबकि वार्ड सदस्यों के लिए कंडाघाट से 32, कुनिहार से 150, नालागढ़ से 221, सोलन से 65, पट्टा से 69 और धर्मपुर से 60 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है।
एनओसी लेने के लिए लगी कतारें
दूसरी ओर पंचायत चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को एनओसी लेने के लिए भी बीडीओ व जिला पंचायत अधिकारी के दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। इसमें प्रधान तक के उम्मीदवार के लिए बीडीओ एनओसी दे रहे हैं, जबकि जिला परिषद व बीडीसी के लिए जिला पंचायत अधिकारी से एनओसी लेकर नामांकन दायर करना पड़ रहा है। इसे लेकर दिनभर बीडीओ व डीपीओ कार्यालय में कतारें लगी रहीं।