फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   32 cedar sleepers caught in forest area Sarahan

Rampur Bushahar News: वन परिक्षेत्र सरांह में पकडे देवदार के 32 स्लीपर

Tue, 16 Jul 2024 11:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
वन विभाग की टीम ने गश्त के दौरान पकडी लकड़ी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

चौपाल(रोहड़ू)। चौपाल वन मंडल के सबसे समृद्ध वन परिक्षेत्र सरांह में लकड़ी की तस्करी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इस परिक्षेत्र में पिछले कई सालों से वन कटुआ सक्रिय होकर अमूल्य वन संपदा को हानि पहुंचा रहे हैं। सोमवार देर शाम भी वन विभाग की टीम ने गश्त के दौरान चौपाल वन मंडल के सरांह वन परिक्षेत्र में एक पिकअप को कब्जे में लेकर देवदार के 32 अवैध स्लीपर बरामद किए है। जानकारी के अनुसार बघार वन बीट का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे वन रक्षक प्रताप सिंह अपनी टीम के साथ सरांह वन परिक्षेत्र में गश्त पर थे। इस दौरान उन्होंने ग्यावाग के समीप एक संदिग्ध पिकअप संख्या 08 ए 2633 और एक आल्टो संख्या एचपी 08 ए 4050 को ठुण्डना की तरफ से आते देखा। वन विभाग की टीम ने जब इस वाहन को रोका गया तो पिकअप का चालक गाडी खड़ी कर मौके से फरार हो गया। गाड़ी की तलाशी लेने पर उससे देवदार के 32 स्लीपर बरामद किए गए। वन विभाग द्वारा मामले की शिकायत चौपाल थाने में की गई है, जहां पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 303 (2),3 (5) एवं भारतीय वन अधिनियम की धारा 41 व 42 के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।

डीएसपी चौपाल सुशांत शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपित कार पिकअप चालक को पूछताछ के लिए चौपाल थाना तलब किया गया है। इसके बाद आगामी काईवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed