फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   शिव शक्ति धाम रोहडू में पितृ शांति महायज्ञ संपन

शिव शक्ति धाम रोहडू में पितृ शांति महायज्ञ संपन

Tue, 09 Oct 2018 09:44 PM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ू में पितृ दोष शांति महायज्ञ संपन्न
विज्ञापन

सात दिन तक चले महायज्ञ में 21 ब्राह्मणों ने किया पाठ
बिहार के गया की फलगू नदी में कलश विसर्जित
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू। शिव शक्ति धाम रोहड़ू में पितृ दोष शांति महायज्ञ संपन्न हो गया है। महायज्ञ का आयोजन श्राद्ध के दिनों में ब्राह्मण कल्याण सभा रोहड़ू की ओर से किया गया था। महायज्ञ में पूजा-अर्चना के बाद कलश को बिहार के गया की फलगू नदी में विसर्जित किया जा रहा है।

सात दिन तक चले पितृ शांति भागवत में 21 विद्वानों ने पाठ किया। ब्राह्मण कल्याण सभा के अध्यक्ष जोगेंद्र पाल ज्योति ने बताया कि आचार्य पप्पू शर्मा, सुशील शर्मा, सुनील शर्मा, जवाहर, देवराज शर्मा, संजीव शर्मा, सुरेश गोल्टा, सत्या देव शर्मा, शिशुपाल शर्मा, नागिंद्र शर्मा और जगदेश शर्मा सहित 28 यजमानों ने पितरों की शांति के लिए पाठ किया। महायज्ञ के समापन अवसर पर भंडारे का आयोजन भी किया गया था। जोगेंद्र पाल ज्योति ने कहा कि आगे भी इस प्रकार के शांति पाठ किए जाएंगे। उसके लिए अभी से पंजीकरण किया जा रहा है। मार्च तक पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। सभी इच्छुक लोगों को अनुष्ठान में भाग लेने की मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed