{"_id":"5b13ea834f1c1bfa6e8b5f58","slug":"31528031875-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैटलिंग में गुणवत्ता से समझौता नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैटलिंग में गुणवत्ता से समझौता नहीं
Updated Sun, 03 Jun 2018 07:24 PM IST
विज्ञापन
बैठक
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जुब्बल (रोहड़ू)।
सड़कों की मैटलिंग में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। लोनिवि के अधिकारियों को स्वयं सड़कों पर जाकर कार्य की गुणवत्ता जांचने के निर्देश दिए गए हैं। जुब्बल-नावर-कोटखाई में पेयजल की उपलब्धता पर विभाग के आला अधिकारियों से जवाब लिया गया है। पानी बर्बाद न हो इसके लिए जगह-जगह चेक डैम का निर्माण किया जाएगा। पुराने जल स्रोतों का सर्वे कर, उन्हें दुरुस्त किया जाएगा। यह बात विधायक नरेंद्र बरागटा ने अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर आयोजित बैठक के दौरान कही।
बरागटा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों की मैटलिंग का कार्य तेजी से चल रहा है। बरसात से पहले सड़कों पर ड्रेनेज सिस्टम ठीक करने के निर्देश भी लोनिवि को दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि जुब्बल-नावर-कोटखाई में पानी के पुराने स्रोतों को ठीक करने का कार्य किया जाएगा। वर्षा के जल का संग्रहण करने के लिए भी योजना तैयार की जाएगी। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग को इस संबंध में सभी आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए हैं। कार्य के लिए बजट की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। बिजली बोर्ड को भी विद्युत व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिए हैं। निर्माणाधीन उठाऊ पेयजल योजनाओं पर बिजली ट्रांसफार्मर लगाने के लिए कहा गया है।