{"_id":"5a1030bc4f1c1bca678bc483","slug":"31511010492-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमपात से काजा के छह ग्रामीण रूट बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमपात से काजा के छह ग्रामीण रूट बंद
Updated Sat, 18 Nov 2017 06:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांगला (किन्नौर)। खराब मौसम के चलते शनिवार सुबह से ही हो रही हल्की बर्फबारी के कारण काजा के करीब छह ग्रामीण रूट आवाजाही के लिए पूरी तरह से बाधित हो गए। इन रूटों पर अधिक ठंड होने और हिमपात से बसें स्टार्ट नहीं हो रही हैं। ऐसे में इन रूटों पर रिकांगपिओ डिपो की चलने वाली छह बसें वापस अपने डिपो में आ गई हैं। हालांकि रिकांगपिओ से काजा के लिए मुख्य सड़क पर एक ही बस चल रही है।
हर वर्ष 16 नवंबर से ही ये छह रूट बंद हो जाते हैं। लेकिन इस वर्ष बर्फबारी थोड़ी देरी से हुई। रूट प्रभावित होने से काजा के लोगों को भारी परेशानी होगी। निगम के काजा-मुद, काजा-लालुंग, काजा-लौसर, काजा-चिचम, काजा-किब्र और काजा-समदू रूट बंद हैं। परिवहन निगम रिकांगपिओ के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रेम कश्यप ने बताया कि मौसम के बदले मिजाज के चलते काजा के छह ग्रामीण रूट आवाजाही के लिए बाधित हो गए हैं। जिला मुख्यालय रिकांगपिओ से काजा मुख्य रूट पर ही बस भेजी जा रही है। मौसम ठीक रहने तक ही इस रूट पर बस सेवा भेजी जाएगी।