फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   311 front warriors vaccinated on the first day of Phase II in Rampur

रामपुर में द्वितीय चरण के पहले दिन 311 फ्रंट वॉरियरों को लगा टीका

Wed, 10 Feb 2021 10:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
311 front warriors vaccinated on the first day of Phase II in Rampur
किन्नौर जिले में टीका लगवाकर दूसरे चरण के टीकाकरण अभियान की शुरुअात करते उपायुक्त हेमराज बैरवा। - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। कोरोना महामारी से निपटने का अभियान देश के साथ-साथ प्रदेश भर में भी जोरों से चल रहा है। रामपुर उपमंडल में कोरोना वैक्सीनेशन के द्वितीय चरण में 600 लोगों को टीके लगाए जाएंगे। पहले चरण में जहां रामपुर में 830 स्वास्थ्य अधिकारी, कर्मचारी, आशा वर्कर, आंगनबाड़ी और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों का टीकाकरण हुआ था।
विज्ञापन

वहीं, बुधवार से शुरू हुए दूसरे चरण के टीकाकरण अभियान में 600 फ्रंट लाइन वॉरियरों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। बुधवार को पहले दिन रामपुर विकास खंड में कुल 311 लोगों को कोविड-19 का टीका लगा। इनमें पुलिस, आईटीबीपी, सीआईएसएफ और राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन

द्वितीय चरण के पहले दिन पीएचसी ज्यूरी में 125, पीएचसी रामपुर में 121 और आईटीबीपी बौंडा में 65 लोगों को टीका लगाया गया। उधर, बीएमओ रामपुर डॉ. आरके नेगी ने बताया कि अभियान 14 फरवरी तक चलेगा। उन्होंने कहा कि कोरोना टीकाकरण इच्छानुसार किया जा रहा है। शिशुओं को दूध पिलाने वाली मां, हाइपरटेंशन और शुगर के मरीजों को टीका नहीं लगाया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed