{"_id":"69e4c0521250d48453089a92","slug":"31-boxes-of-country-liquor-recovered-in-kotkhai-and-nankhari-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-158425-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: कोटखाई और ननखड़ी में देसी शराब की 31 पेटियां बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: कोटखाई और ननखड़ी में देसी शराब की 31 पेटियां बरामद
विज्ञापन
पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ दर्ज की एफआईआर
एसएसपी बोले, पुलिस कर रही है दोनों मामलों की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। जिला पुलिस ने दो मामलों में देसी शराब की 31 पेटियां बरामद की हैं। इस संबंध में पुलिस थाना कोटखाई और थाना ननखड़ी में दो आरोपियों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं।
प्रथम मामले में, थाना कोटखाई की टीम ने शनिवार देर रात को नाके पर जांच के दौरान एक वाहन को रोका। उससे देसी शराब की 25 पेटियां बरामद की गईं। इस संबंध में आरोपी सुमित शर्मा निवासी गांव धनू तहसील ठियोग जिला शिमला कोई वैध परमिट या लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका, जिस पर उसके हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।
दूसरे मामले में, थाना ननखड़ी की टीम ने गश्त के दौरान एक वाहन से देसी शराब की 72 बोतलें यानी छह पेटियां बरामद कीं। आरोपी रजनीश मैहता निवासी गांव पुनन, डाकघर ननखड़ी कोई वैध परमिट या लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका, जिस पर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में जांच की जा रही है।