{"_id":"6179815af14e9358e7373f99","slug":"24-youngster-get-job-in-campus-recruitment-held-in-iti-rampur-rampur-hp-news-sml3885718150","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर में निजी कंपनी ने 24 युवाओं को दिया रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर में निजी कंपनी ने 24 युवाओं को दिया रोजगार
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रापमुर (रचोली) में वर्धमान ग्रुप के आयोजित कैंपस इंटरव्यू में 24 युवाओं को रोजगार मिला। साक्षात्कार में 40 युवाओं ने भाग लिया था।
संस्थान के प्रधानाचार्य ओंकार सिंह ने बताया कि मंगलवार को हिमाचल की वर्धमान कंपनी बद्दी ने साक्षात्कार का आयोजन किया। इसमें 40 प्रतिभागियों ने भाग लिया और 24 प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार के लिए चयनित किया गया। वर्धमान ग्रुप से आए एचआर मैनेजर रूप सिंह ने बताया कि चयनित प्रतिभागियों को वेतन के साथ-साथ रहने, खाने और अन्य सुविधाएं भी कंपनी और सरकार के नियमानुसार दी जाएगी।
ग्रुप के एग्जीक्यूटिव वीरेंद्र कुमार ने कहा कि चयनित प्रतिभागियों को प्रशिक्षण के दौरान प्रथम माह में 8 हजार, दूसरे माह में 8200 रुपये और तीसरे माह में 8500 दिए जाएंगे। प्रतिभागियों को उनके काम को देखते हुए वेतन में बढ़ोतरी की जाएगी।
विज्ञापन
संस्थान के प्रधानाचार्य ओंकार सिंह ने चयनित प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर संस्थान की अनुदेशिका सुदर्शन देवी, ज्योति बाला, अनिता, प्रदीप सिंह और गंगा राम सहित कई अन्य मौजूद रहे।