{"_id":"6187f3cc78b047559478ec41","slug":"2255-candidate-participate-in-written-test-forest-gaurd-recruitment-in-rampur-rampur-hp-news-sml38951187","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर में 2255 अभ्यर्थियों ने दी वन रक्षकों भर्ती की लिखित परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर में 2255 अभ्यर्थियों ने दी वन रक्षकों भर्ती की लिखित परीक्षा
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। वन विभाग रामपुर सर्कल के तहत भरे जाने वाले 23 वनरक्षकों के पदों को लेकर रविवार को रामपुर में लिखित परीक्षा आयोजित हुई। इस परीक्षा में कुल 2255 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जबकि 98 अभ्यर्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। ग्राउंड और लिखित परीक्षा के बाद अब एक माह के भीतर इस परीक्षा का परिणाम घोषित किया जाएगा। गौर हो कि 24 सितंबर से 3 अक्तूबर तक रामपुर के पाटबंगला मैदान में वनरक्षक भर्ती के लिए ग्राउंड प्रक्रिया आयोजित हुई थी। 2553 अभ्यर्थियों ने ग्राउंड परीक्षा पास कर लिखित परीक्षा के लिए प्रवेश पाया था।
रविवार को पीजी कॉलेज रामपुर में अभ्यर्थियों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षा के लिए कॉलेज में 4 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे। लिखित परीक्षा में 2255 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जबकि 98 युवा परीक्षा देने नहीं पहुंचे। वन विभाग की आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम 4 से 6 सप्ताह के भीतर घोषित होगा। इससे पूर्व विभाग अभ्यर्थियों के विभिन्न प्रमाण पत्र जैसे शिक्षा, सामान्य गतिविधियों, जमीन, आईआरडीपी प्रमाण पत्रों का मूल्यांकन किया जाएगा।
विभिन्न वर्गों के तहत वन रक्षकों के 23 पद भरे जाने हैं। इसमें करीब 25 प्रतिशत युवतियों के शामिल होने की उम्मीद है। वन विभाग रामपुर के मुख्य अरण्यपाल अजीत ठाकुर ने बताया कि रविवार को वन रक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा शांतिपूर्वक हुई। परीक्षा में 2353 में से 2255 युवाओं ने भाग लिया। परीक्षार्थियों के विभिन्न प्रमाणपत्रों का मूल्यांकन कर एक माह के भीतर परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। लिखित परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं को मूल्यांकन के लिए नौणी विश्वविद्यालय भेजा जा रहा है।